{"_id":"5dc9c63d8ebc3e5b7406345f","slug":"two-terrorist-arrest-by-state-special-operation-cell-mohali-news-pkl356522454","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने महिला समेत दो आतंकी दबोचे, हिन्दू नेता थे निशाने पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहालीः स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने महिला समेत दो आतंकी दबोचे, हिन्दू नेता थे निशाने पर
Tue, 12 Nov 2019 10:50 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में एक महिला समेत दो आरोपी पकड़े हैं। दोनों को सोमवार को जिला अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा गया। लेकिन कोर्ट ने दो दिन का पुलिस रिमांड दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी सुरिंदर कौर निवासी फरीदकोट व लखबीर सिंह जिला होशियारपुर का रहने वाला है। पता चला है कि सुरिंदर कौर लुधियाना के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। जबकि लखबीर सिंह दुबई में बतौर ड्राइवर काम करता है। पुलिस द्वारा इस आपरेशन को गुप्त रखा गया। आरोपियों को भी अदालत में चुपके से पेश किया गया।
दोनों आरोपियों पर पुलिस की थी नजर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों की जान पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों मिलकर काम करने लगे थे। पुलिस को इस संबंधी सूचना मिल गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के फेसबुक अकाउंट की छानबीन की जा रही थी। इसी बीच आरोपी गत माह ही भारत में खालिस्तानी लहर को पुनर्जीवित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
आरोपी के खाते में विदेशों से आए थे पैसे
सेल के सूत्रों के अनसुार आरोपी आने वाले समय में पंजाब में आतंकी गतिविधियों को तेज करने के लिए पहुंचा था। वह विदेशों में बैठे खालिस्तान समर्थकों के संपर्क में था। इतना ही नहीं, उसके खाते में इस काम के लिए विदेश से फंडिंग तक हुई है।
हिंदू नेता भी थे आरोपियों के निशाने पर
सूत्रों से यह भी पता चला है कि गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपियों के निशाने पर कुछ हिंदू नेता थे। इसके अलावा ग्रेनेड इसी काम के लिए इन्हें विदेश से फंडिंग आ रही थी। पुलिस अब रिमांड दौरान इनसे पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कौन कौन नेता इनके निशाने पर थे तथा विदेशों से कौन लोग इन्हें फंडिंग कर रहे थे।