फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Truck coming from the wrong direction without headlights on hit the car

Mohali News: बिना हेडलाइट जलाए गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर

Thu, 11 May 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Truck coming from the wrong direction without headlights on hit the car
बिना हेडलाइट जलाए गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर
विज्ञापन

लांडरां रोड पर मिकीज किचन के पास हुआ हादसा, जानी नुकसान से बचाव

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली/खरड़। लांडरां रोड स्थित मिकीज किचन के सामने गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने गाड़ी की टक्कर मार दी। हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। आरोपी ट्रक चालक की पहचान सतविंदर सिंह वासी ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक देर रात 12 बजे हिमाचल प्रदेश नंबर का एक ट्रक का चालक सतविंदर सिंह नशा करके गलत दिशा में चलाकर पटियाला की ओर जा रहा था। ट्रक की कोई हेडलाइट भी नहीं चल रही थी। उसने पटियाला की ओर से आ रही कार को टक्कर मार दी। कार पटियाला निवासी इंद्रपाल सिंह चला रहे थे। कार में उनकी दो बेटियां गुरलीन कौर (17) और अशनूर कौर (11) भी थी। गुरलीन आगे अपने पिता के साथ बैठी थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि वह होशियारपुर से उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे थे। उसे कट नहीं मिला इसलिए वह गलत दिशा से आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed