फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Train from Chandigarh to Gorakhpur from 22 october

त्योहारी सीजन के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, चंडीगढ़ से दौड़ेगी गोरखपुर के लिए ट्रेन, देखें शेड्यूल

Fri, 16 Oct 2020 02:32 PM IST
मोहाली ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Fri, 16 Oct 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Train from Chandigarh to Gorakhpur from 22 october
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
त्योहारी सीजन के मद्देनजर रेलवे ने 22 अक्तूबर से दशहरा, दीपावली व छठ पूजा के दौरान दूसरे शहरों से घर आने और वापस काम पर लौटने वालों के लिए बड़ी सहूलियत देते ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें 30 नवंबर तक चलेंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से ट्राइसिटी में रहने वाले उत्तर-प्रदेश और बिहार के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए हर वीरवार ट्रेन चलेगी। चंडीगढ़ से गाड़ी संख्या 04924 बनकर वीरवार रात 11:15 बजे चलकर अगले दिन शाम 4.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। फिर अगले दिन गोरखपुर से गाड़ी संख्या 04923 बनकर शुक्रवार रात 10:10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। सूत्रों से पता चला है कि रेलवे जल्द ही पटना के लिए भी चंडीगढ़ से सप्ताह में दो ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


नई दिल्ली के लिए शाम 6:23 पर चलेगी शताब्दी
कोरोना के चलते शहर से चलने वाली तीनों शताब्दी ट्रेनें 6 महीने से बंद हैं। अब नई दिल्ली-चंडीगढ़-कालका शताब्दी एक्सप्रेस वीरवार से शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02011 नई दिल्ली से सुबह 7:40 पर रवाना होगी। यह चंडीगढ़ सुबह 11:05 पर और कालका 11:45 पर पहुंचेगी। रास्ते में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ में इसका ठहराव होगा। यह ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली शाम 6:23 बजे रवाना होगी और नई दिल्ली रात 9.55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दौरान इन नियमों का करना होगा पालन
कोविड-19 को लेकर मंत्रालय की ओर से जारी सभी एसओपी का पालन किया जाएगा। ट्रेन के समय से एक घंटा पहले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा। हर यात्री को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। यात्री के स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप होना चाहिए। स्मार्टफोन नहीं होने पर यात्री को लिखित में देना होगा कि उसे कोई बीमारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed