फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Told false story of robbery at gun point, lodged FIR in Balongi police station

Mohali News: गन पॉइंट पर लूट की झूठी कहानी बताई, बलौंगी थाने में एफआईआर दर्ज कराई

Fri, 17 Jan 2025 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 17 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Told false story of robbery at gun point, lodged FIR in Balongi police station
जांच में शिकायतकर्ता ही निकला आरोपी
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस से कहा- पैसों के लालच में रचा था ड्रामा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। लुधियाना की डैडी ब्रेड नामक कंपनी के सेल्समैन ने एक झूठी कहानी बनाकर बलौंगी थाने में दो लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवा दिया। इस मामले में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शिकायतकर्ता ने पैसों के लालच में पूरा ड्रामा रचा है।
इस मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसके साथ एयरपोर्ट रोड पर दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट हो गई। लुटेरे 1.20 लाख रुपये, सोने का कड़ा और उसका मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि एयरपोर्ट रोड पर ऐसी लूट की वारदात हुई ही नहीं। इस मामले में शिकायतकर्ता चंडीगढ़ मलोया निवासी परविंदर सिंह ने पैसों के लालच में पुलिस को झूठी कहानी बताकर केस दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस ने परविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस को बताई यह कहानी
परविंदर सिंह ने पुलिस को कहा कि वह लुधियाना की डेडी ब्रेड कंपनी में सेल्समैन है। 13 जनवरी को डिलिवरी देने बाद कंपनी की गाड़ी में लुधियाना जा रहा था। जब वह एयरपोर्ट रोड पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर आए दो नाकाबपोश युवकों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया और गन पॉइंट पर 1.20 लाख कैश, सोने का कड़ा और मोबाइल लूटकर चले गए। परविंदर सिंह ने अपने बयान में यह भी कहा कि उसकी लुटेरों से हाथापाई भी हुई लेकिन गन देखकर वह डर गया और उनका सामना नहीं कर सका। उसका कहना था कि उसके पास कंपनी का कैश था जो उसने कंपनी अकाउंट में जमा करवाने थे। लूट के बाद उसने किसी राहगीर से फोन लेकर कंपनी में सूचना दी। सूचना के बाद कंपनी स्टाफ मौके पर पहुंचा और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना के बाद एसएचओ बलौंगी अमनदीप कंबोज पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और परविंदर सिंह के बयान दर्ज किए। पुलिस ने परविंदर सिंह के पहले दिए बयान के आधार बलौंगी थाने में दो लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304/3(5) के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद खुद ही आरोपी निकला परविंदर
पुलिस ने एरिया में सड़कों और ट्रैफिक लाइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। परविंदर ने जिस जगह वारदात बताई उस जगह पर पुलिस को कोई बाइक सवार नजर ही नहीं आए। शिकायतकर्ता ने लूट का जो समय बताया, उस समय और उसके आगे-पीछे के समय की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने चेक की पर लूट जैसी कोई वारदात नहीं दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को बुलाकर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पैसे हड़पने करने के लिए उसने ये सारा ड्रामा रचा था।


कोट्स
इस मामले में परविंदर सिंह के साथ कोई लूट नहीं हुई। पहले उसकी झूठी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूटपाट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जब जांच की तो पता चला कि उसने पैसों के लालच में लूट की झूठी कहानी रची थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
अमनदीप कंबोज, एसएचओ बलौंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed