फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be paid holiday on the day of voting: District Election Officer

मतदान के दिन रहेगा पेड होलीडे : जिला निर्वाचन अधिकारी

Sat, 04 May 2024 03:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
There will be paid holiday on the day of voting: District Election Officer
पंचकूला। डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार ने 18वीं लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर पड़ोसी राज्यों के मतदाता जो राज्य सरकार के अधीनस्थ विभागों के कार्यालयों, बोर्ड, कॉरपोरेशन और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत हैं, को वोट डालने के लिए पेड होलीडे देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पड़ोसी राज्यों के मूल निवासी जो हरियाणा सरकार के कार्यालयों, बोर्डों, निगमों के अलावा शैक्षणिक संस्थान, विभिन्न कारखाने, दुकाने, वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठानों में काम करते हैं और उनका वोट अपने राज्य में बना हुआ है, ऐसे कर्मचारियों के लिए उन तिथियों को पेड होलीडे के रूप में नामित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 01 जून 2024 व एनसीटी दिल्ली में 25 मई, हिमाचल में 01 जून, पंजाब एवं यूटी चंडीगढ़ में 01 जून, 2024 को लोकसभा आम चुनाव होने हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी केवल अपने संबंधित संसदीय क्षेत्र में मतदान के दिन ही पेड होलीडे (सवैतनिक अवकाश) के हकदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed