फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing on accountant house at kharar of mohali

पुराने दोस्त बन गए ऐसे दुश्मन, घर में घुसकर पिता को पीट-पीट कर किया अधमरा, बरसाईं गोलियां

Fri, 18 Sep 2020 12:14 PM IST
मोहाली ब्‍यूरो अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Fri, 18 Sep 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
firing on accountant house at kharar of mohali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुरानी रंजिश के कारण खरड़ के जनता चौक के नजदीक जैलदार मोहल्ले में सात हमलावर युवकों ने प्रसिद्व डॉक्टर अनिल शर्मा (शर्मा अस्पताल खरड़) के छोटे भाई अकाउंटेंट अरुण शर्मा के घर में घुसकर सात फायर किए।
विज्ञापन


इस फायरिंग में संयोगवश किसी को गोली नहीं लगी तो हमलावर घर के मालिक अरुण शर्मा (62) को पकड़कर घर के बाहर घसीट कर ले गए और उन पर बेसबाल बैट और लोहे की रॉड से हमला कर अधमरा कर दिया। हमलावरों ने अरुण की दोनों टांगों और एक हाथ की हड्डियां कई जगह से तोड़ डाली और उनका सिर भी दो जगह से फट गया। गंभीर घायल अरुण के परिजनों ने उन्हें डेराबस्सी के इंडस अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में बलजीत चौधरी निवासी मुंडिया कलां लुधियाना, भवजीत गिल खरड़, आकाशदीप उर्फ पन्नू निवासी नवांशहर, हरिंदर सहोता निवासी गांव सलोरा रोपड़ और तीन अज्ञात लोगों सहित सात हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 450, 506, 148, 149, 25 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे घर में
मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने पहुंचते ही घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी थी। घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और अरुण के घर में घुस गए। हमलावरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया, हालांकि कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। एसपी सिटी रवजोत कौर ग्रेवाल समेत फोरेंसिक टीम के कई अधिकारियों ने भी वारदात स्थल का दौरा किया है।

हमलावरों को कैमरे में देख डरकर अपने बेटे को बाहर भगाया

वीरवार तड़के तीन बजे जैसे ही दरवाजे की घंटी बजी तो अरुण के बेटे देवेन शर्मा ने कैमरे की टीवी स्क्रीन पर देखा कि घर के बाहर हमलावर हथियारों समेत खड़े हैं। इस पर देवेन ने अपनी मां अनीता और पिता अरुण शर्मा को बताया कि यह वहीं युवक हैं जो उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इसलिए दरवाजा न खोलें। यह सुनकर अरुण शर्मा ने डरकर देखा कि उसके बेटे देवेन की जान खतरे में है तो उसने देवेन को छत के रास्ते से बाहर भगा दिया।

इसी बीच हमलावर मुख्य दरवाजा फांद कर बरामदे में आ गए और लकड़ी के बंद दरवाजे पर सात फायरिंग की। कईं गोलियां दरवाजे को चीरकर पार हो गई। संयोग से किसी को गोली नहीं लगी। दरवाजा नहीं खोला तो युवकों ने दरवाजे को जोर से धक्का देकर अंदर लगी कुंडी उखाड़ दी और घर के अंदर घुस गए। जब बेटा देवेन नहीं मिला तो उन्होंने पिता पर ही हमला कर उसे अधमरा कर दिया।

इस वारदात की खबर सुबह 8 बजे पुलिस को दी तो मौके पर एसपी मोहाली रवजीत कौर ग्रेवाल, डीएसपी खरड़ पाल सिंह, एसएचओ सिटी खरड़ भगवंत सिंह और सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की। एसपी मोहाली ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि हमलावरों की अरुण शर्मा के बेटे से देवेन से पुरानी रंजिश थी। इसलिए अरुण शर्मा के घर पर हमला किया गया है और हमलावरों में से चार युवकों की पहचान हो गई है।

ऐसे दुश्मन बने पुराने दोस्त

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण शर्मा के पुत्र देवेन शर्मा की पहले भवजीत गिल व अन्य आरोपियों से दोस्ती थी। पिछले साल किसी बात पर देवेन और भवजीत में आपस में बिगड़ गई थी। जनवरी में भवजीत को कुछ अज्ञात लोगों ने फेज-1 मोहाली में घेरकर बुरी तरह पीटा था। इस पर भवजीत ने देवेन को फोन पर कहा था कि उसे लगता है कि यह हमला उसने ही करवाया है। इस पर देवेन ने भवजीत को फोन पर जवाब दिया था कि जो हुआ, वह अच्छा ही हुआ।

बेटे को अगवा कर बनाई थी अश्लील वीडियो
भवजीत पर हुए हमले के बाद उसने अपने साथियों के साथ देवेन का अपहरण कर लिया था और उसकी कुछ अश्लील वीडियो बनाई थी। जिसे लेकर देवेन शर्मा के परिवार ने खरड़ सिटी पुलिस में शिकायत दी थी। लेकिन दोनोें गुटों में बाहर ही समझौता हो गया था। इसके बाद से लगातार भवजीत जान से मारने की धमकियां देवेन को दे रहा था। इसके बाद भवजीत से बचने को देवेन काफी समय अपने ननिहाल में रहा था और कुछ माह पहले ही लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed