फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The former head of the society did public firing, bullet in the chest of former wing commander sitting in the parking lot, condition critical

सोसायटी के पूर्व प्रधान ने की सरेआम फायरिंग, पार्किंग में बैठे पूर्व विंग कमांडर के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर

Sun, 28 Jun 2020 01:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 28 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
The former head of the society did public firing, bullet in the chest of former wing commander sitting in the parking lot, condition critical
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सन्नी एंक्लेव स्थित जलवायु टावर सोसाइटी में पूर्व प्रधान ने शनिवार शाम छह बजे सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। सीने में गोली लगने से पूर्व विंग कमांडर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें फेज-छह स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आरोपी व उसके दो नौकरों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि रिवाल्वर नहीं मिला है। सेना से रिटायर्ड आरोपी पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जलवायु टावर निवासी फतेह सिंह ने बताया कि पूर्व विंग कमांडर नरिंदर वर्मा दो अन्य लोगों के साथ ब्लॉक ई की पार्किंग के पास बेंच पर बैठे थे। सोसायटी में ही रहने वाला पूर्व प्रधान राजेश मलिक साइकिल पर वहां पहुंचा और गालियां देने लगा। नरिंदर ने विरोध किया तो माहौल गरमा गया।
विज्ञापन


इस दौरान राजेश ने अपने नौकरों को फोन करके रिवाल्वर मंगवाया और तानकर बोला कि गोली मार देगा। इसके बाद उसने हवाई फायर कर दिया। नरिंदर समेत अन्य ने उसे रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की हो गई। इसी बीच राजेश मलिक ने अपनी रिवाल्वर से दो और गोलियां चला दीं, जो नरिंदर के सीने में लगीं। वह वहीं गिरकर तड़पने लगे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के पीछे छोड़ देता है कुत्ते
सोसाइटी निवासी केएस ढिल्लों, विजय कुमार, किरन आदि ने बताया कि राजेश ने सोसाइटी का माहौल खराब कर रखा है। वह पहले सोसाइटी का प्रधान रह चुुका है और सेना से रिटायर है। उसने अपने घर में चार खतरनाक कुत्ते पाल रखे हैं, जिन्हें लोगों के पीछे छोड़ देता है।


चश्मदीद बोली-रिवाल्वर लहराकर लोगों को धमकाया
फायरिंग में वहां सैर कर रही किरन सैनी नाम की महिला बाल-बाल बच गई। महिला ने बताया कि जब वह सैर कर रही थी, तभी उसने देखा कि कुछ दूरी पर कुछ लोग आपस में उलझे हुए हैं। इसी दौरान फायरिंग हुई और नरिंदर जमीन पर गिर गया। इसके बाद राजेश मलिक ने रिवाल्वर लहराते हुए सैर कर रहे लोगों को धमकी दी कि वह सबको गोली मार देगा। यह कहते हुए वह अपने फ्लैट की तरफ भाग निकला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed