फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Temporary employees of Water Supply and Sanitation Department staged a sit-in

जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने दिया धरना

Wed, 04 Aug 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Temporary employees of Water Supply and Sanitation Department staged a sit-in
मोहाली/नयागांव: जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर फेस-3 स्थित एक्सईएन ऑफिस के सामने रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारी दो दिन के लिए सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अस्थायी वर्कर यूनियन मोहाली की ओर से फेज-3 स्थित एक्सईएन ऑफिस के सामने धरना एवं प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें स्थायी कर विभाग में शामिल किया जाए। साथ ही जिन कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया हुआ है, उनको वापस काम पर लगाया जाए और कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन तुरंत रिलीज किया जाए। यूनियन के जिला अध्यक्ष मेजर सिंह ने बताया की यह प्रदर्शन पूरे पंजाब में चल रहा है। मोहाली जिले में करीब 250 अस्थायी कर्मचारी हैं। 4 से 5 कर्मचारियों को विभाग की ओर से निकाला गया है और कुछ कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। अगर सरकार ने हमारी उक्त तीन मांगें नहीं मानी तो हम बड़ा प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में नयागांव, डेराबस्सी, जयंती माजरी, सोहाना आदि शहरों के कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर देवेंद्र सिंह पलहेड़ी, कुलविंदर सिंह, मलकीत कौर, संदीप कौर, हरप्रीत, प्रितपाल, युद्धवीर सिंह, रिंकू नयागांव सहित विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed