{"_id":"6aa1c17eb7644576400f9c69","slug":"wrestling-match-held-in-badali-50-wrestlers-displayed-their-strength-and-raju-raiewal-won-the-bout-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2567-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बडाली में हुआ दंगल, 50 पहलवानों ने दिखाया दम, राजू राइएवाल ने जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बडाली में हुआ दंगल, 50 पहलवानों ने दिखाया दम, राजू राइएवाल ने जीती कुश्ती
विज्ञापन
खरड़। गांव बडाली में गुग्गा नवमी के अवसर पर एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब, गुग्गा जाहिर वीर कमेटी और अप्रवासी भारतीय भाइयों ने मिलकर इसका आयोजन किया। हलका खरड़ के इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
दंगल में करीब 50 पहलवानों ने भाग लिया। झंडी की कुश्ती पहलवान परमिंदर कोहाली और राजू राइएवाल के बीच हुई। इस रोमांचक मुकाबले में राजू राइएवाल ने जीत दर्ज की। विजेता राजू राइएवाल को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। रविंदर सिंह खेड़ा ने झंडी की कुश्ती का शुभारंभ करवाया। उन्होंने कहा कि छिंझ मेले और कुश्ती पंजाब की समृद्ध विरासत का हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवन और खेलों से जुड़ने का संदेश देते हैं। खेड़ा ने क्लब को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
मुख्य अतिथि का सम्मान
रविंदर सिंह खेड़ा ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने छिंझ मेलों और कुश्ती दंगल को पंजाब की समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। खेड़ा ने कहा कि ये खेल मेले भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। क्लब के अध्यक्ष गुरतेज सिंह टिवाणा और सदस्यों ने मुख्य अतिथि रविंदर सिंह खेड़ा को सम्मानित किया।