मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) शुरू हुए चार दिवसीय सीयू स्कॉलर्स समिट-2025 के दूसरे दिन मंगलवार को भी एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचीं राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को यह सम्मान भेंट किया। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सदस्य और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू भी मौजूद रहे।
रेखा शर्मा ने स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी और उन्हें खुली आंखों से बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। सतनाम सिंह संधू ने देशभर से आए स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सबसे बड़ी यूएसपी युवा हैं। चार दिवसीय स्कॉलर्स समिट-2025 में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित विभिन्न स्ट्रीम्स के लगभग 3200 स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। समिट के दूसरे दिन 800 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस मौके पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के एकेडमिक अलाइंस के रीजनल हैड रजित सिक्का, ओयो रूम्स एचआर के रीजनल हैड अमन सोनी, भारतीय शास्त्रीय गायन गायिका अभिलाषा पांडा और भारतीय रैपर, रोहित कुमार चौधरी भी मौजूद थे।