फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Students in Mohali conveyed a message of de-addiction through drawings

Mohali News: मोहाली में छात्रों ने चित्रों से दिया नशामुक्ति का संदेश

Sun, 27 Sep 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Students in Mohali conveyed a message of de-addiction through drawings
मोहाली। स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम के तहत सरकारी सीएसई स्कूल गीगेमाजरा में एक ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और समाज में जागरूकता फैलाना था। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। यह प्रतियोगिता पंजाब के स्पेशल डीजीपी कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन के दिशा-निर्देशों पर हुई। एसएसपी वरुण शर्मा और एसपी नवरीत सिंह विर्क के आदेशों के तहत इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जैदीप जाखड़, एसएचओ जनक राज, हवलदार गुरनेक सिंह और हवलदार हरप्रीत सिंह ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। गीगेमाजरा के साथ देवी नगर बरवाला और कुरड़ी स्कूलों के छात्रों ने भी इसमें भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। स्कूलों के प्रिंसिपलों ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की और धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed