फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Planted around 35,000 saplings in five years

Mohali News: पांच वर्ष में लगाए करीब 35 हजार पौधे

Sun, 27 Sep 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Planted around 35,000 saplings in five years
मोहाली। विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर पर्यावरण प्रेमी केके सैनी ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ मानव जीवन, पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं का आधार है। सैनी ने अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भाई घनैया जी केयर सर्विस एंड वेलफेयर सोसाइटी और सोशल सब्सटांस ने पांच वर्ष में करीब 35 हजार औषधीय पौधे मुफ्त वितरित किए हैं। सैनी ने लोगों से पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने, पानी बचाने, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और आसपास सफाई रखने की अपील की। उन्होंने स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम और पौधरोपण अभियान चलाकर बच्चों को प्रकृति से जोड़ने की बात कही। सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हराभरा और स्वस्थ वातावरण तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed