फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Six boys entered the house of a mentally disturbed youth and beat him up.

Mohali News: मानसिक रूप से परेशान युवक के घर में घुसकर छह लड़कों ने पीटा

Thu, 29 Feb 2024 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Six boys entered the house of a mentally disturbed youth and beat him up.
मोहाली। गांव गुडाणा में मानसिक रूप से परेशान युवक के घर में घुसकर छह लड़कों ने डंडों से पीटा। इससे पहले युवक को आरोपी लड़कें पागल कहकर छेड़ रहे थे और जब युवक ने उन्हें गाली दे दी तो आरोपियों को बर्दाश्त नहीं हुआ और 15 मिनट के बाद युवक के घर में घुस गए और हमला कर दिया। घायल युवक को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके सिर पर छह टांके और नाक, हाथ-पैरों पर भी काफी चोट आई है। घायल युवक के परिवार ने सनेटा पुलिस थाने में शिकायत दे दी है। घायल की पहचान दलबीर सिंह (24) निवासी गांव गुडाणा की मां कुलवंत कौर ने बताया कि आठ साल से उनका बेटा दलबीर मानसिक रूप से ठीक नहीं है। दो साल से पीजीआई से इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि गांव गुडाणा में उनके घर पर काम चल रहा है, इस कारण वह अपने खेत के एक कमरे में रह रहे हैं। जब मंगलवार शाम सात बजे वह घर से खेत की ओर जा रहा था तो बीच रास्ते में गांव के कुछ लड़कों ने उसे रोका और उसे पागल-पागल कहकर छेड़ने लगे। उनके छेड़ने पर वह उन्हें गाली देकर भाग कर आ गया। 15 मिनट बाद जब वह नहाने के लिए जा रहा था तो उसके घर में छह लड़के हाथों में डंडे लेकर घुस गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। एक लड़के ने उसके सिर पर डंडा मारा तो वह गिर गया। जब उसकी मां बचाने आई तो उन्होंने उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। जब मां ने शोर मचाया डाला तो वह सभी वहां से भाग निकले। मां ने छोटे बेटे और पति को फोन करके बुलाया तो उन्होंने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसके सिर में छह टांके लगे हैं, नाक और हाथ-पैर पर भी काफी चोट आई है। घायल दलबीर सिंह के पिता ने सनेटा पुलिस थाने में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed