{"_id":"6a4c0c8002f5342c470d841b","slug":"retired-superintendent-dies-after-bike-skids-in-the-rain-and-he-falls-under-truck-wheels-wife-injured-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1176-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बारिश में फिसली बाइक, ट्रक के पहिए के नीचे आए रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बारिश में फिसली बाइक, ट्रक के पहिए के नीचे आए रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
मोहाली। जुझार नगर में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) से सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट दौलत राम सैनी की मौत हो गई। उनकी 75 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब दंपती बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से कुछ मिनट पहले उनकी बाइक फिसल गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान दौलत राम ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए।
टायर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठीं कृष्णा देवी की टांग भी ट्रक की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तुरंत दोनों को फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दौलत राम को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद कृष्णा देवी को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ट्रक चालक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
थाना बलौंगी के एसएचओ पैरी विंकल ग्रेवाल ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।