फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Motorcyclists attacked a car occupant with a sickle and robbed him near the liquor shop

Mohali News: ठेके के पास बाइक सवारों ने लोहे के दरात से हमला कर कार सवार को लूटा

Tue, 29 Sep 2026 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclists attacked a car occupant with a sickle and robbed him near the liquor shop
मोहाली। सेक्टर-66ए में शराब के ठेके के पास बाइक सवार दो युवकों ने कार सवार व्यक्ति पर लोहे के दरात से काटकर 15 हजार रुपये लूट लिए। हमले में व्यक्ति के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना आईटी सिटी पुलिस ने मामले में गांव कंबाली निवासी गोगी और अमना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में थाना आईटी सिटी के एसएचओ अमनदीप कंबोज का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव दुराली निवासी सुखचैन सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी कार से सेक्टर-66ए स्थित शराब के ठेके पर जा रहा था। उसने सड़क किनारे कार खड़ी की और ठेके की तरफ जाने लगा। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और बाइक उसके आगे खड़ी कर दी। शिकायत के मुताबिक एक युवक ने लोहे का दांत दिखाकर उसे धमकाया और उसके पास मौजूद सामान सौंपने को कहा। सुखचैन ने डरकर आरोपी को धक्का देकर वहां से भागने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने दांत से उसके सिर पर दो वार किए, जबकि दूसरे युवक ने उसके चेहरे पर दांत से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सुखचैन सड़क पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने उसकी पिटाई की और जेब से जबरन 15 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed