फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents remained without electricity for seven hours in Kharar without permission from the electricity department.

Mohali News: खरड़ में बिजली विभाग की बिना अनुमति के कारण सात घंटे बिना बिजली के रहे निवासी

Thu, 01 Aug 2024 06:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Residents remained without electricity for seven hours in Kharar without permission from the electricity department.
खरड़। वार्ड नंबर 12 में विक्रम स्कूल के पास बन रहे एक घर मालिक द्वारा अपने घर के सामने से गुजरती बिजली की तारों पर पाइप चढाने के कारण स्थानीय निवासियों को करीब सात घंटे बिना बिजली के गुजारने पड़े। अगर लोग शोर न मचाते तो शायद पूरी रात लोगों को गर्मी में बिना बिजली के गुजारनी पड़ सकती थी। मौके पर पहुंच स्थानीय वार्ड के पार्षद भी लोगों की समस्या से छुटकारा दिलवाने की बजाए घर मालिक के साथ देते नजर आए।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि पार्षद ने कुछ नहीं किया जिसका खामियाजा करीब सात घंटे लोगों को भुगतना पड़ा। जानकारी के मुताबिक देसूमाजरा कॉलोनी में पुराने विक्रम स्कूल वाली गली में गुरुद्वारा साहिब के पास वार्ड नंबर 12 में पड़ते विक्रम स्कूल के पास एक घर का काम चल रहा है। घर के बाहर से गुजरती बिजली की तारों पर प्लास्टिक पाइप डालने के लिए घर के मालिक द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम शुरू किया गया। जिसके चलते बिना बताए बिजली बंद की गई। जिस कारण स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर बहस हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए घर के मालिक की मदद की जिस कारण करीब सात घंटे इलाका निवासियों को बिना बिजली के गुजारने पड़े। बिजली विभाग पर मकान मालिक की मदद करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर अवैध रूप से बिजली बंद रखने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मंदीप सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंचे वार्ड के पार्षद राजवीर राजी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गलत काम करने वाले लोगों का समर्थन किया। लोगो का कहना है कि अगर तार डालनी है तो पीएसपीसीएल अनुमति लेकर दिन में ऐसा करना चाहिए ताकि किसी और को 7 घंटे तक बिजली से वंचित न रखा जा सके और लोगों को परेशानी न हो।इस मौके पर स्थानीय निवासी बलविंदर सिंह, शरणजीत सिंह,रणबीर सिंह,मुकेश शर्मा,बलजीत सिंह,मोनू कोचर, कंवलजीत कौर, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी और संपर्क करने पर एक्सईएन तरनजीत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसे तार पर कोई पीवीसी या पाइप लगाना चाहता है तो विभाग से अनुमति लेना जरूरी है। बिना अनुमति के काम करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed