फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Recovery from street vendors by becoming a fake employee of Municipal Corporation, arrested

नगर निगम का फर्जी मुलाजिम बनकर रेहड़ी फड़ी वालों से की वसूली, गिरफ्तार

Wed, 30 Jun 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Recovery from street vendors by becoming a fake employee of Municipal Corporation, arrested
मोहाली। थाना फेज-11 की पुलिस ने नगर निगम का एक मुलाजिम बनकर रेहड़ी फड़ी वालों से वसूली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी बलटाना के रूप में हुई है। इस संबंधी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा -419, 420, 384 का केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। निगम को पता चला था कि कोई व्यक्ति निगम मुलाजिम बनकर प्रति रेहड़ी 200 रुपये वसूल रहा है। जबकि कुछ दिनों से उक्त व्यक्ति प्रति रेहड़ी 2000 रुपये मांग रहा था। जब नगर निगम की टीम रेहड़ी फड़ी वालों के पास गई तो उन्होंने पैसे वसूलने वाले व्यक्ति की फोटो उन्हें दिखाई। उस दौरान पता चला कि पैसे वसूलने वाला व्यक्ति नगर निगम का मुलाजिम नहीं है। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो पैसे वसूलने वाले की रिकॉर्डिंग सामने आई। बताया जा रहा है कि आरोपी इंद्रजीत सिंह सेक्टर-66 और सेक्टर-71 में लगने वाली रेहड़ी वालों से पैसे वसूलता था। पुलिस अब रिमांड में उससे पूछताछ करेगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि आरोपी कब से इलाके में इस तरह का काला कारोबार चला रहा था। बता दें कि इससे पहले कुछ फर्जी पत्रकारों के नाम चर्चा में आए थे जो कि रेहड़ी फड़ी वालों को ब्लैक मेल करते थे। इसके ग्रुपों में वीडियो तक भी वायरल हुए थे। हालांकि इसमें बाद में समझौता हो गया था और पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed