{"_id":"6a4c0c37be2d0c948b057444","slug":"rain-exposes-the-municipal-corporation-in-mohali-kharar-roads-turn-into-ponds-mohali-news-c-71-1-spkl1025-144337-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली-खरड़ में बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली-खरड़ में बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, सड़कें बनीं तालाब
विज्ञापन
मोहाली-खरड़। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश ने मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में नगर निगम की बरसाती तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। कई स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। जलभराव और खराब सड़क व्यवस्था के कारण लोगों को घंटों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-70 स्थित माय फेयर सोसाइटी के सामने की सड़क पूरी तरह तालाब में बदल गई। यहां वाहनों की रफ्तार थम गई और दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। खरड़ के न्यू सन्नी एनक्लेव, पीटीएल लाइट पॉइंट, बलौंगी-कुंभड़ा लाइट पॉइंट और ओल्ड अमरटैक्स चौक पर सीवर ओवरफ्लो हुआ। इससे गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। राहगीरों और वाहन चालकों को बदबू और जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा।
शहर की व्यस्त शॉपिंग स्ट्रीट, फेज-3 और फेज-5 लाइट पॉइंट, फेज-7 चावला चौक और वाईपीएस चौक समेत कई स्थानों पर पानी भरने से ट्रैफिक प्रभावित रहा। कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गांव शाहीमाजरा और मदनपुरा चौक से फेज-2 की ओर जाने वाली सड़क पर बारिश के पानी के साथ कूड़ा भी बहकर फैल गया। इससे आवाजाही प्रभावित हुई और क्षेत्र में गंदगी व बदबू की समस्या बढ़ गई। बारिश ने शहर की टूटी और जर्जर सड़कों की स्थिति भी उजागर कर दी। जगह-जगह बने गड्ढे पानी से भर गए। इससे वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाया। हादसों का खतरा बढ़ गया। कई दोपहिया वाहन चालक फिसलने से बाल-बाल बचे।
नगर निगम के दावों पर सवाल, लोगों की मांग
नगर निगम हर वर्ष मानसून से पहले ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे करता है। लेकिन पहली ही अच्छी बारिश में वे दावे धराशायी हो गए। लोगों ने नगर निगम से जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने सीवरेज की नियमित सफाई कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने को भी कहा है। यह मांग इसलिए की गई है ताकि आने वाले दिनों में लोगों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।