फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police got five days custody of gangster sukhpreet singh budda

मोहालीः परमीश वर्मा पर हमले के मामले में गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा भेजा गया 5 दिन के रिमांड पर

Sat, 07 Dec 2019 01:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 07 Dec 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
police got five days custody of gangster sukhpreet singh budda
प्रतीकात्मक फोटो
सिंगर परमीश वर्मा पर हुए हमले के बाद सिंगर एवं एक्टर गिप्पी गरेवाल को फोन पर धमकियां देने व पैसे मांगने के राज से जल्द ही पर्दा खुल जाएगा। आर्मेनिया से गिरफ्तार किए गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा को पांच दिन का रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने अदालत में कहा कि बुड्डा से गिप्पी गरेवाल को फोन पर धमकियां देने व पैसे मांगने संबंधी पूछताछ करनी है। वहीं आरोपी के वकील ने पुलिस की दलीलों का विरोध करते कहा कि सुखप्रीत काफी समय से पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पुलिस अब तक उससे सारी पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का कहना था कि यह केस उससे बिल्कुल अलग था। ऐसे में उन्हें अलग से रिमांड चाहिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिछले साल जब ‘कैरी ऑन जट्टा-दो’ रिलीज हुई थी। उस दिन मोहाली के सेक्टर-65 स्थित शॉपिंग मॉल में फिल्म का प्रीमियर हुआ था। इसमें गिप्पी गरेवाल समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए थे। इस दौरान गिप्पी ने रंगदारी कॉल संबंधी पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद गैंगस्टर दिलप्रीत के खिलाफ थाना फेज-आठ में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद जब दिलप्रीत गिरफ्तार हुआ तो पुलिस ने इस संबंध में उससे पूछताछ की थी। अब पुलिस सारा राज खोलने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत पर केस दर्ज हुआ था तो उसके बाद गैंगस्टर दिलप्रीत ने फेसबुक पर सफाई दी। फेसबुक में अपलोड की पोस्ट में लिखा है कि गिप्पी को उन्होंने कॉल इसलिए की थी ताकि वह गैंगस्टर कल्चर को प्रमोट करना बंद करे पर इसे गिप्पी ने फिरौती का रूप दे दिया। उन्होंने गिप्पी को नसीहत दी है कि पंजाब के आज के हालात को देखते ही युवाओं को सही राह दिखाने वाली फिल्में बनाए।


वहीं, उन्होंने पोस्ट में यह बात भी साफ की है कि उसकी बात गिप्पी गरेवाल से नहीं बल्कि उसके मैनेजर से हुई थी। उस समय मैनेजर को कहा था कि वह गिप्पी गरेवाल से बात करवाए पर अगले दिन अखबारों में खबरें देखीं तो पता चला कि गिप्पी गरेवाल ने उक्त मामले को फिरौती के रूप में पेश किया। दिलप्रीत ने आगे यह भी लिखा था कि वह किसी से धक्का नहीं करते हैं और न ही किसी से धक्के से पैसे मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed