फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Plan was created to scare scare money

डरा कर पैसे ऐंठने का बनाया था प्लान

Tue, 08 Oct 2013 02:22 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 08 Oct 2013 02:22 AM IST
विज्ञापन
Plan was created to scare scare money
दो अक्तूबर की देर रात मुंडी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-70 से कुछ युवकों द्वारा ऑडी कार समेत दो युवकों के अपहरण की गुत्थी आखिर पुलिस ने सुलझा ली है। इन लोगों ने डरा-धमका कर पैसे ऐंठने के मकसद से अपहरण किया था। सीआईए स्टाफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी तीन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुंडी कॉम्प्लेक्स निवासी रविंदर सिंह के बयानों पर तीन अक्तूबर को थाना मटौर पुलिस ने परचा दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसमें योगेश महाजन, गगनदीप सिंह विक्की, इंदरपाल सिंह, गुरविंदर सिंह माही समेत कई लोगों को नामजद किया गया था। रविंदर सिंह ने पुलिस को बताया था कि कुछ लोगों ने उसे एवं उसके दोस्त अमरीक सिंह को उसकी ऑडी कार समेत रात करीब दो बजे अगवा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर-उधर घुमाने के बाद पुलिस नाका देखकर वे तड़के उन्हें कार समेत छोड़ कर भाग गए। अपहरणकर्ता उसका मोबाइल, लैपटॉप, 2.10 लाख कैश ले गए।

उससे जबरन खाली चेकों और कार के ट्रांसफर डॉक्यूमेंट्स पर दस्तखत करा लिए। रविंदर ने चारों नामजद आरोपियों पर आशंका जाहिर की थी। परंतु पुलिस पड़ताल में उनका कोई रोल नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की। इसके बाद तलविंदर सिंह (24) निवासी फेज चार, प्रदीप कुमार (36) निवासी फेज सात और गोपाल किशन (43) निवासी फेज 11 को गिरफ्तार किया।

इन्हें सोमवार को अदालत में पेश कर दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इनके तीन साथी फरार हैं। पहले हिरासत में लिए गए चारों युवकों का अभी तक वारदात में कोई रोल सामने नहीं आया है।

तलविंदर था मास्टरमाइंड
आइलेट्स कर रहा मुक्तसर का मूल निवासी तलविंदर ही अपहरण का मास्टर माइंड था। वह पहले से रविंदर को जानता था। उसे पता था कि रविंदर की अपनी वेब डेवलपिंग से काफी कमाई है। उसने अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर रविंदर को डरा-धमका कर लाखों रुपये ऐंठने की योजना बनाई।


इसमें फर्नीचर का काम करने वाले प्रदीप, सेक्टर 48 में कारों की सेल-पर्चेज करने वाले गोपाल एवं तीन अन्य लोगों ने उसका साथ दिया। गोपाल ने ही कार ट्रांसफर करने के डॉक्यूमेंट तैयार किए, जिन पर रविंदर के दस्तखत कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed