फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of Hawara village reached on the 18th day in Qaumi Insaf Morcha's dharna

Mohali News: कौमी इंसाफ मोर्चा के धरने में 18वें दिन पहुंचे गांव हवारा के लोग

Fri, 24 Feb 2023 02:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 24 Feb 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
People of Hawara village reached on the 18th day in Qaumi Insaf Morcha's dharna
कौमी इंसाफ मोर्चा के धरने में 18वें दिन पहुंचे गांव हवारा के लोग
विज्ञापन

किरपाल सिंह हवारा के नेतृत्व में 31 सदस्यीय जत्थे ने दिया धरना
बोले- हवारा ने गलती की, लेकिन सजा भुगतने पर भी जेल में रखना गलत

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में एक ओर देश-विदेश से निवेशक पहुंचे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बंदी सिखों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा के 18वें दिन फतेहगढ़ साहिब स्थित गांव हवारा से 31 सदस्यीय जत्था मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में जाने के लिए निकला। दोपहर को करीब एक बजे वाईपीएस चौक से निकले इस जत्थे की अगुवाई किरपाल सिंह हवारा ने की। रोजाना की तरह मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस ने जत्थे को रोका।
इस जत्थे में शामिल प्रदर्शनकारियों ने डीएसपी सुखनाज सिंह से आगे चंडीगढ़ में भेजने का आग्रह किया। लेकिन डीएसपी ने हमेशा की तरह आगे न जाने का हवाला देकर उनकी बात उच्च अधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जत्थे में शामिल प्रदर्शनकारियों ने सीमा पर ही बैठकर सतनाम वाहेगुरु का जाप किया। शाम करीब चार बजे जत्था वापस वाईपीएस चौक पर मोर्चे में शामिल हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान मोर्चे में पहुंचे 31 सदस्यीय जत्थे की अगुवाई कर रहे किरपाल सिंह हवारा ने जब पुलिस से आगे चंडीगढ़ जाने के लिए आग्रह किया तो पुलिस ने आदेश न होने का हवाला दिया। इस पर किरपाल सिंह हवारा ने पुलिस को सिखों द्वारा देश के लिए दी गई कुर्बानियों को याद दिलाया और कहा कि हमारे बुजुर्गों ने देश के लिए कितनी कुर्बानियां दीं, लेकिन हमारी कुर्बानियों की कोई कदर नहीं है। इसलिए आज हमारे साथ ज्यादती की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जगतार सिंह हवारा ने गलती की थी, लेकिन उसकी सजा उसे मिल चुकी है। फिर भी सरकार उसको जेल में रखकर गलत कर रही है और यह संविधान के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले- बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास रुका
शहर के सेक्टर 52-53 की सड़कों के अलावा अब आसपास के पार्कों में निहंगों के बाद पुलिस का भी कब्जा नजर आने लगा है। पार्क में पहले तो पुलिस ने शिविर बनाए, फिर घोड़ों को खड़ा कर दिया गया। धरने में ड्यूटी दे रहे पुलिस के लिए पार्क आरामगृह बन गया और अब अस्थायी शौचालय की वैन भी लाई गई है। धरने को डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है, ऐसे में अब रोजाना पुलिसकर्मियों की ड्यूटी धरना स्थल पर लग रही है। इसके लिए हर जरूरत की चीजें पुलिस को प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही है। नाम न छापने की शर्त पर आसपास के कुछ लोगों ने बताया कि जब से धरना शुरू हुआ है, बच्चों का घर से निकलना बंद हो गया है। जहां एक वक्त में बच्चे पार्क में खेला करते थे। वहां अब पुलिस मुलाजिम विश्राम करते नजर आते हैं, न जाने कब तक चलेगा ये सब। उन्होंने कहा कि दो साल तक कोरोना के कारण बच्चों को घरों में बंद रहने से उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर असर पड़ा था। धरने के कारण वही अब फिर से हो रहा है और बच्चे मोबाइल, टैब, टीवी (इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस) आदि के साथ फिर से ज्यादा समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed