फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panic caused by getting chopped off leg in Sunny Enclave

लापरवाही... ऑपरेशन के दौरान गलती से कटा पैर लेकर भाग गए कुत्ते, सन्नी इनक्लेव से बरामद हुआ

Wed, 15 Jul 2020 01:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़(मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़(मोहाली) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 15 Jul 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Panic caused by getting chopped off leg in Sunny Enclave
प्रतीकात्मक तस्वीर
न्यू सन्नी एनक्लेव में मंगलवार को एक प्राइवेट अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई। ऑपरेशन के दौरान काटे गए मरीज के पैर को लैब में जांच के लिए भेजा जाना था लेकिन उसे कुत्ते लेकर भाग गए। कुत्तों ने इस कटे पैर को सन्नी एनक्लेव में फेंक दिया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। बाद में पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन


खरड़ सदर पुलिस इंचार्ज सुखबीर सिंह ने बताया कि न्यू सन्नी एनक्लेव में कंबोज अस्पताल में गांव फतेहउल्लांपुर निवासी हाकम सिंह (49) का शूगर की वजह से ऑपरेशन कर पैर काटना पड़ा था। इसे जांच के लिए लैब में भेजा जाना था। अस्पताल के एक मुलाजिम ने कटे पैर को एक डिब्बे में डालकर अस्पताल के बाहर रख दिया।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ कुत्ते टहलते हुए वहां पहुंचे और पैर को लेकर भाग गए। इसके बाद कर्मचारी लौटा तो पैर गायब मिला। उसने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। उधर, कुत्तों ने उस कटे हुए पैर को न्यू सन्नी एनक्लेव में लाकर फेंक दिया। लोगों ने कटा पैर देखा तो दहशत मच गई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कटे पैर को खरड़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया और पड़ताल की तो असली कहानी सामने आई। दूसरी ओर, निजी अस्पताल की डॉक्टर ज्योति कंबोज ने कहा कि शूगर के कारण मरीज का पैर गल चुका था। ऑपरेशन के दौरान काटने के अलावा कोई चारा नहीं था। बायोमेडिकल में भेजने के लिए पैर को डिब्बे में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed