{"_id":"5f739e508ebc3eefb9089c77","slug":"online-punjabi-paper-of-8th-ran-porn-on-screen-mohali-news-pkl389429477","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः 8वीं के ऑनलाइन पंजाबी के पेपर में स्क्रीन पर चला अश्लील वीडियो, स्क्रीन शॉट वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहालीः 8वीं के ऑनलाइन पंजाबी के पेपर में स्क्रीन पर चला अश्लील वीडियो, स्क्रीन शॉट वायरल
Wed, 30 Sep 2020 03:20 PM IST
मोहाली ब्यूरो
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़ इलाके के एक नामी स्कूल में 8वीं के ऑनलाइन पेपर के दौरान अचानक एक अश्लील वीडियो स्क्रीन पर आ गया। यह वीडियो कुछ देर तक चलता रहा। हालांकि बाद में यह वीडियो हटा दिया गया और इसके स्क्रीन शॉट भी वायरल हो गए। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने इस संबंध में साइबर सेल को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है और इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि अभिभावकों में इसको लेकर रोष पाया जा रहा है। इस बारे में पंजाब एगेंस्ट करप्शन के राज्य प्रधान सतनाम सिंह दाऊं ने बताया कि मंगलवार दोपहर के समय उन्हें कई अभिभावकों के फोन आए कि ऑनलाइन परीक्षा के बाद अश्लील वीडियो चला था। जिसमें स्क्रीन शॉट भी वायरल हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कुछ मिनट का बताया जा रहा है। उन्होंने स्कूल के अधिकारियों को जांच करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पहले भी मोहाली में एक स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई के समय ऐसे वीडियो वायरल हुए थे। इस बारे में संबंधित स्कूल की प्रिंसिपल ने फोन पर बताया कि इसकी शिकायत स्टेट साइबर सैल मोहाली को दे दी गई है। जिसमें बताया गया है कि 8वीं का पेपर लिया जा रहा था। पेपर खत्म होते ही स्कूल का नाम इस्तेमाल करके कोई अश्लील वीडियो वायरल की गई है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ स्कूल की प्रतिष्ठा खराब करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने साइबर सैल क्राइम पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, और आरोपियों का जल्द पता लगाकर उन्हें सख्त सजा देने की मांग की है। यह बच्चों की पढ़ाई के दौरान किया गया एक घिनौना अपराध है। जिसमें आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।