{"_id":"5d9f959b8ebc3e013b286178","slug":"new-flight-start-from-amritsar-to-stansed-mohali-news-pkl3534189185","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः अमृतसर एयरपोर्ट से स्टैंस्टेड लंदन के लिए शुरू होगी फ्लाइट, एयर इंडिया भी देगी तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः अमृतसर एयरपोर्ट से स्टैंस्टेड लंदन के लिए शुरू होगी फ्लाइट, एयर इंडिया भी देगी तोहफा
Fri, 11 Oct 2019 12:23 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
एयर इंडिया समर सीजन से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोई नई इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत करेगी। इसकी पुष्टि एयर इंडिया के वाणिज्य व मार्केटिंग जनरल मैनेजर रामबाबू सी ने की। उन्होंने बताया कि चार महीने पहले एयर इंडिया की ओर से एक सर्वे करवाया गया था।
इस सर्वे में पता चला है कि ट्राइसिटी के काफी संख्या में लोग ऑस्ट्रेलिया व लंदन में रहते हैं। इसे लेकर प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। आने वाले समर सीजन में यूरोपियन देशों के लिए फ्लाइट शुरू की जा सकती है। उन्होंने बताया कि एयरलाइंस की ओर से 2020 में चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की प्लानिंग है।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रामबाबू सी ने 550वें प्रकाश उत्सव के मौके पर अमृतसर से एक इंटरनेशनल और 1 डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू करने की घोषणा भी की। 31 अक्तूबर से अमृतसर से सीधी फ्लाइट स्टैंस्टेड-लंदन और अमृतसर से पटना साहिब के लिए शुरू होगी। अमृतसर-स्टैंस्टेड लंदन के बीच फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, वीरवार व शनिवार चलेगी। इसमें 256 सीटें होंगी।

Trending Videos
27 अक्तूबर से अमृतसर-पटना साहिब के लिए फ्लाइट
अमृतसर से पटना साहिब के लिए एयर इंडिया की ओर से 27 अक्तूबर से फ्लाइट शुरू की जाएगी। यह फ्लाइट सप्ताह में मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार व रविवार को उड़ान भरेगी। फ्लाइट पटना से सुबह 10.55 बजे उड़ान भरेगी और अमृतसर 13.15 बजे पहुंच जाएगी। इसके साथ ही अमृतसर से यह फ्लाइट 14.55 बजे उड़ान करेगी और पटना 15.05 बजे पहुंचेगी। इस फ्लाइट का किराया 1299 रुपये से शुरू होगा।
अमृतसर-टोरंटो की फ्लाइट के विंटर शेड्यूल में बदलाव
एयर इंडिया की ओर से अमृतसर-दिल्ली-टोरंटो फ्लाइट और दिल्ली से टोरंटों की फ्लाइट के समय में परिवर्तन किया गया है। इसे दिल्ली-अमृतसर की फ्लाइट को कनेक्ट किया गया है ताकि अमृतसर से जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो सकें। यह फ़्लाइट रविवार, बुधवार व शुक्रवार को उड़ान भरेगी।