फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: मुबारकपुर कॉजवेपर लगाए बैरिकेड्स एक ही दिन में तोड़े

Thu, 12 Jan 2023 09:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
NA
मुबारकपुर कॉजवेपर लगाए बैरिकेड्स एक ही दिन में तोड़े
विज्ञापन


-भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए मंगलवार को ही लगाए थे दोनों तरफ बैरिकेड्स
- भारी वाहनों के गुजरने से होता है कॉजवे की बनाई गई सड़क का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। मुबारकपुर कॉजवे पर भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए कल लगाए गए बैरिकेड्स आज तोड़ दिए गए। ये बैरिकेड्स कॉजवे पर भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए लगाए गए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक घग्गर नदी पर बना कॉजवे वाहनों के लिए बनाया गया था। भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए दोनों तरफ बैरिकेड्स लगा दिए गए थे। यहां से भारी वाहनों को निकालने के लिए हर बार इसे तोड़ दिया जाता है। मुबारकपुर इलाके में बड़ा क्रशर जोन है। यहां करीब 50 क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांट हैं, जिनका कच्चा माल और तैयार माल बड़े वाहनों में रोजाना भारी मात्रा में कॉजवे के रास्ते से आता9जाता है। इस रास्ते से पंचकूला जीरकपुर और हिमाचल नजदीक पड़ता है। जबकि यहां बैरिकेड़स होने के कारण भारी वाहनों को चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर जाने के लिए लंबी सड़क रामगढ़ या त्रिवेदी कैंप होते हुए आवागमन करना पड़ रहा है। नतीजतन भारी वाहन चालक इसे तोड़ देते हैं। पिछले एक साल से यह बैरिकेड्स टूटा हुआ था जिससे कॉजवे क्षतिग्रस्त हो रहा था। इस कॉजवे का निर्माण जीरकपुर के सनौली गांव को डेराबस्सी के मुबारकपुर क्षेत्र से जोड़ने के लिए बनाया गया था। इसके बनने से जीरकपुर और डेराबस्सी के दर्जनों गांवों को काफी फायदा हुआ है। चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर जीरकपुर में जाम के दौरान यह कॉजवे लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा था। लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जल्द ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कहकर दोनों तरफ बैरिकेड्स फिर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed