{"_id":"6aef89e912f082cc24052dfb","slug":"markets-are-bustling-crowds-have-surged-and-traffic-jams-have-formed-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4363-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बाजार गुलजार, उमड़ी भीड़, लगा जाम,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बाजार गुलजार, उमड़ी भीड़, लगा जाम,
विज्ञापन
दिवाली के मद्देनजर आज स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड विभाग अलर्ट पर रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। दिवाली के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में शनिवार को खूब रौनक देखने को मिली। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने कपड़ों, जूते, घरेलू सामान और सजावटी वस्तुओं सहित अन्य जरूरत के सामान की जमकर खरीदारी की। इस दौरान फेज-7 और फेज-8 की मार्केट में ग्राहकों और वाहनों की अधिकता से कई जगह जाम के हालात बन गए। दिनभर बाजार गुलजार रहे और दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। शनिवार को शहर की प्रमुख मार्केट फेज-3 बी2, फेज-4, 5, 6, 7, 8, 9 और 11 में दिनभर चहल-पहल रही। कपड़ों, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम और घरेलू सामान की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ थी। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने विभिन्न दुकानों पर जाकर खरीदारी की। युवा वर्ग भी कपड़ों और फैशन से जुड़ी चीजों की खरीदारी में व्यस्त दिखा। फेज-8 और फेज-7 की मार्केट में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। शहर के पटाखा मार्केट में भी खूब भीड़ रही। खरीदारों ने जमकर पटाखों की खरीदारी की। दीयों का रुझान भी बना रहा।
खरीदारों का उत्साह
फेज-4 से पटाखा खरीदने आए तरमिंदर कुमार, सुरेंदर कुमार और विकास गोयल ने बताया कि बाजार में बेहतरीन ग्रीन पटाखे उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी तरह के पटाखों की खरीदारी की। दिवाली के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। परिवारों और युवाओं ने अपनी पसंद के अनुसार सामान खरीदा। यह खरीदारी का माहौल देर शाम तक जारी रहा।
यातायात व्यवस्था प्रभावित
बाजारों में उमड़ी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। शहर की प्रमुख मार्केट फेज-3 बी2, फेज-4, 5, 6, 7, 8, 9 और 11 में बड़ी संख्या में वाहन पहुंचे। इससे कई जगह जाम के हालात बन गए। पार्किंग के लिए जगह तलाशते वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। मार्केट के आसपास वाहनों की आवाजाही बढ़ने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
दुकानदारों में खुशी
फेज-4 के दुकानदार अवनीश कुमार ने बताया कि त्योहारों को लेकर ग्राहकों की आवाजाही बनी रहने से दुकानदार उत्साहित थे। बाजारों में ग्राहकों की अच्छी संख्या पहुंचने से कारोबार में तेजी आई। शाम के समय बाजारों में भीड़ और अधिक बढ़ गई। दुकानों के बाहर ग्राहकों की लगातार आवाजाही जारी रही। दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आए। इससे उनका उत्साह और बढ़ गया।