{"_id":"5d4745fa8ebc3e6d117f31b6","slug":"murdar-in-mohali-mohali-news-pkl346525273","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सिक्योरिटी में तैनात कमांडो की डिस्को क्लब के बाहर गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सिक्योरिटी में तैनात कमांडो की डिस्को क्लब के बाहर गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
सुखविंदर की हत्या के बाद फेज-11 पुलिस स्टेशन में विलाप करते परिजन।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की सुरक्षा में तैनात कमांडो की एक डिस्को क्लब के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मोहाली के फेज-11 में वॉकिंग स्ट्रीट एंड कैफे नामक डिस्को क्लब में रविवार तड़के तीन बजे हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी की एक महिला मित्र और क्लब संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने डिस्को क्लब को ताला लगा दिया है। वहीं, एसएसपी ने ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में फेज-11 के एसएचओ जगदेव सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
कमांडो कांस्टेबल सुखविंदर सिंह मूलत: फिरोजपुर जिले का रहने वाला था। वह अपने 4-5 दोस्तों के साथ फेज-11 के वॉकिग स्ट्रीट एंड कैफे डिस्को क्लब में पार्टी के लिए आया था। इसी क्लब में साहिल निवासी अमृतसर अपनी एक महिला मित्र व कुछ दोस्तों के साथ आया हुआ था। पार्टी के दौरान दोनों ग्रुपों में किसी बात पर विवाद हो गया, जो झगड़े में बदल गया। इसके बाद दोनों ग्रुपों को स्टाफ व बाउंसर्स ने क्लब से बाहर कर दिया। क्लब के बाहर फिर से दोनों ग्रुप आपस में उलझ गए। जानकारी के मुताबिक साहिल ने अपनी कार में रखी रिवाल्वर से दो फायर किए। फायर की आवाज सुन सुखविंदर अपने दोस्तों को बचाने भागा, लेकिन पैर फिसलने के कारण सड़क पर गिर गया। सुखविंदर के गिरते ही साहिल ने उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गया। सुखविंदर के दोस्त उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर एसएसपी कुलदीप चहल और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मौके पर जाकर तफ्तीश की। पुलिस को वारदात स्थल से कारतूस के तीन खोल और एक कारतूस बरामद हुआ। क्लब की एंट्री बुक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के साथ आई उसकी महिला मित्र मोहाली के एक पीजी में रहती है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

सीएम सिक्योरिटी में तैनात कमांडो कांस्टेबल सुखविंदर सिंह की फाइल फोटो।- फोटो : MOHALI
विज्ञापन