फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Municipal Corporation should allow shopkeepers to set up stalls for free during the festive season

त्योहारों के सीजन में दुकानदारों को मुफ्त में स्टाल लगाने की अनुमति दे मोहाली नगर निगम

Fri, 08 Oct 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mohali Municipal Corporation should allow shopkeepers to set up stalls for free during the festive season
मोहाली। कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे व्यापारी और दुकानदार त्योहारों के मौसम में अच्छे से अपना कारोबार कर पाएं, इसके लिए व्यापार मंडल मोहाली एक बार फिर आगे आया है। व्यापार मंडल ने नगर निगम से अपील की है त्योहारों में दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर मुफ्त में स्टाल लगाने की अनुमति दी जाए। साथ ही मार्केट की पार्किंग में बाहरी लोगों को मुफ्त में स्टॉल लगाने की इजाजत दी जाए। इससे व्यापारियों को नुकसान होता है। व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने कहा कि नगर निगम को मार्केट के सभी हालातों का पता है। इसके साथ ही यह फीस बहुत ज्यादा नहीं है। नगर निगम अगर दुकानदारों का साथ दे तो लोगों के आर्थिक हालात में कुछ सुधार हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली शहर में करीब तीन हजार से अधिक छोटी बड़ी दुुकानें हैं। इन पर दुकानदार या व्यापारियों के अलावा करीब 18 हजार लोगों को रोजगार मिलता है, लेकिन दो साल पहले आई कोरोना महामारी ने सबको आफत में डालकर रखा है। व्यापारी और दुकानदार काफी आहत हैं। हालत यह है कि कारोबार न चलने के कारण शहर के 100 से ज्यादा नामी शोरूम तक बंद हो चुके हैं। लेकिन अब महामारी कमजोर पड़ रही है। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि अब कारोबार पुरानी राह पर आएगा। इसके साथ ही अब त्योहारों का सीजन आने वाला है। अगर यह सीजन अच्छा निकल जाता है तो उनके दिन पूरी तरह से बदल जाएंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा के मुताबिक सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक है। विज्ञापन कंपनियों समेत अन्य लोगों को फीसों में राहत दे सकती है तो व्यापारियों और दुकानदारों की भी नगर निगम को मदद देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी, दुकानदार, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में सभी तरह के करों का भुगतान करते हैं। ऐसे में मुश्किल की घड़ी में सरकार को उनका सहारा बनने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने निगम को कई बार लिखा पत्र
मोहाली व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने कहा कि उनकी ओर से नगर निगम और पंजाब सरकार को लगातार पत्र लिखे गए हैं कि प्रॉपर्टी टैक्स में व्यापारियों और दुकानदारों को राहत दी जाए। क्योंकि कोरोना से उनका काफी नुकसान हुआ है। गाड़ी पटरी पर आने में समय लग सकता है। वहीं, उनका कहना है कि व्यापारी तो हर समय टैक्स भरते आए हैं। ऐसे में इस समय व्यापारियों को संभालने के लिए काम किया जाए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed