फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents plagued by foul odor; filth spreads across the city after contractor's 50 lakh payment is withheld

Mohali News: बदबू से लोग परेशान, ठेकेदार की 50 लाख पेमेंट रुकने से शहरभर में फैली गंदगी

Sun, 20 Sep 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Residents plagued by foul odor; filth spreads across the city after contractor's 50 lakh payment is withheld
मोहाली। जिले में तीन दिन पहले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। कूड़ा उठाने वाली कंपनी का करीब 50 लाख की पेमेंट नहीं होने के कारण आरएमसी से पूरे शहर में कूड़ा नहीं उठ रहा है। इस कारण आरएमसी पॉइंट के आस-पास बदबू बनी हुई है। लगातार हालात ठीक नहीं होने के कारण यह हालात बने हैं। अमर उजाला टीम की ओर से आरएमसी पॉइंट की व्यवस्था जांची गई। इसमें यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

आरएमसी पॉइंट फेज-3 बी 1 में हालात ठीक नहीं
अमर उजाला की टीम दोपहर बाद दो बजे नगर निगम की ओर से फेज-3 बी 1 का आरएमसी पॉइंट को देखा गया। यहां पर सफाई व्यवस्था का दावा झूठा है। आरएमसी पॉइंट पर तीन दिन का कूड़ा इकट्ठा है। यहां पर कूड़ा डालने वाले लोगों को बदबूदार गंदगी बनी है। वहीं यहां पर लाइट पॉइंट को पार कर लोगों का घर है। यहां पर बदबूदार गंदगी बनी है। इस कारण हालात ठीक नहीं है। इसकी बदबू फेज-2 की मार्केट सहित फेज-3 बी1 में बनी है। फेज-2 के रहने वाले निखिल गोयल , अजय शर्मा ने बताया कि आरएमसी पॉइंट से कूड़ा नहीं उठने से परेशानी हो रही है। इस कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

फेज-9 की मार्केट तक बनी है बदबू
शहर के बने आरएमसी पॉइंट फेज-6 और फेज-9 का दौरा किया। इस दौरान यहां पर भी तीन दिन से कूड़ा नहीं उठ रहा है। लोगों के घरों से कूड़ा लाकर इकट्ठा किया जा रहा है। इस कारण लोग परेशान हैं। अभी तक हालात सही नहीं हो पाया है। फेज-9 निवासी मंदीप सिंह ने बताया कि अभी तक हालात ठीक नहीं हैं। मार्केट में बदबूदार गंदगी बनी रहती है। अभी तक कूड़े का निदान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सभी आरएमसी पॉइंटों से कूड़ा जल्द उठाया जाएगा। शहर को साफ रखना हमारी प्राथमिकता में हैं। इसे जल्द ठीक करेंगे। जल्द ही ठेकेदार की पेमेंट करेंगे और कूड़ा उठाने का स्थायी बंदोबस्त करेंगे। - संदीप सिंह, आयुक्त, नगर निगम, मोहाली



आरएमसी पॉइंट से कूड़े का उठान के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ठेकेदार को पेमेंट की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।- सरबजीत सिंह सामाना, मेयर, नगर निगम, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed