फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mining mafia attacked when villagers stopped sand-loaded tippers

कुराली में रेत से भरे टिप्पर रोके तो खनन माफिया ने किया हमला, चार लोग घायल

Sun, 17 Nov 2019 10:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/कुराली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/कुराली (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 17 Nov 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia attacked when villagers stopped sand-loaded tippers
हमले में घायल युवक अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

गांव अभिपुर में शनिवार सुबह उस समय माहौल गरमा गया, जब रेत से भरे चार टिप्परों को गांव के लोगों ने रोकने की कोशिश की। टिप्परों के रोकने पर माइनिंग माफिया ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान करीब चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोग सुखदेव सिंह व रणजोध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में सुखदेव को पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा गांव के सरपंच राम सिंह व हमला करने वालों की तरफ से भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं घटना के बाद पूरा प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट व डीएसपी के नेतृत्व में घायल हुए लोगों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस पार्टी चंडीगढ़ रवाना हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अवैध माइनिंग पर रोक लगाने के लिए गांव अभिपुर के लोग ठीकरी पहरा लगा रहे थे। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब अचानक रेत से भरे चार ट्रक वहां से आए। इस पर सरपंच राम सिंह ने ट्रकों को रुकने का इशारा किया लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने कार में उनका पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक किलोमीटर के बाद उन्होंने रेत से भरे टिप्परों को रोक लिया। इसी बीच टिप्पर वालों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान टिप्पर वालों ने कुछ और लोगों को बुला लिया। उन्होंने रॉड व लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान सुखदेव सिंह व रणजोध सिंह उसे बचाने के लिए पहुंचे तो उन पर भी हमला बोल दिया।

हमले में रणजोध सिंह की टांग टूट गई जबकि सुखदेव सिंह का सिर फूट गया। दोनों को तुरंत जीएमसीएच-16 में भर्ती करवाया गया। जहां पर रणजोध सिंह को प्लास्टर चढ़ाया गया। जबकि सुखदेव सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसके सिर पर 16 टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर है।

पहले भी हो चुका है हमला

सुखदेव सिंह पेशे से किसान है। वह भी उन शिकायकर्ताओं में शामिल है जिन्होंने यह मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तक पहुंचाया था। इससे पहले भी माइनिंग माफिया संघर्ष कर रहे लोगों पर हमला कर चुका है।

लोग बोले- माइनिंग दोबारा शुरू हुई
गांववासी भाग सिंह का कहना है कि उनके इलाके में दोबारा से माइनिंग शुरू हो गई है। उनके संघर्ष के चलते अवैध माइनिंग करने वाले आसानी से अपने वाहनों को वहां से नहीं निकाल पा रहे है। इसके चलते उनके द्वारा हमला किया गया है।

दोनों पार्टियों की स्टेटमेंट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्दी ही आरोपियों के बयान दर्ज करके केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जाएगी। -गुरविंदर सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन खरड़-2

सारे मामले की वह खुद जांच कर रहे हैं। टिप्पर कहां से भरकर लाए जा रहे थे और टिप्पर किसके थे। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। -हिमांशु जैन, एसडीएम

सारी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सारे मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) से करवानी चाहिए। इसके पीछे कौन है, इस बात का पर्दाफाश होना चाहिए। -कंवर संधू, एमएलए खरड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed