फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Many people, including bouncers, beat a young man with iron rods and sticks, broke his hand and got several stitches in his head.

Mohali News: बाउंसरों समेत कई लोगों ने एक युवक को लोहे की रॉड और डंडों से पीटा, हाथ तोड़ा, सिर में लगे कई टांके

Wed, 21 Feb 2024 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Many people, including bouncers, beat a young man with iron rods and sticks, broke his hand and got several stitches in his head.
पंचकूला। सेक्टर-9 पर्पल फ्रॉग क्लब के बाहर रॉड और डंडों से हमला कर बाउंसर समेत कई लोगों ने एक युवक का हाथ तोड़ दिया। युवक के सिर में भी कई टांके आए हैं। सोमवार सुबह करीब 6 बजे युवक पर हमला किया गया। हमले की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। घायल की पहचान श्रेयांश ढकोली निवासी के रूप में हुई है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के दोस्तों की गाड़ी का पीछा कर शीशे भी तोड़े हैं। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर बाउंसर समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढकोली निवासी श्रेयांश ने शिकायत में बताया कि वह 18 नवंबर की रात अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-5 स्थित क्लब में पार्टी करने पहुंचा था। पार्टी के बाद वह दोस्तों के साथ सेक्टर-9 पर्पल फ्रॉग क्लब के बाहर सुबह करीब 6 बजे पार्किंग में पहुंचा। उसी दौरान पंजाब नंबर की कार उसके आसपास तेजी से घूम रही थी। उसने चालक को कार धीरे चलाने को कहा ताकि कोई हादसा ना हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद बहस मारपीट में बदल गई। झगड़ा होता देख तीन बाउंसर भी लोहे की रॉड लेकर शिकायतकर्ता पर हमला करने लगे। बाउंसर को आते देख पीड़ित के दोस्त अपनी भाग गए। उसके बाद सभी लोगों ने श्रेयांश की काफी देर तक लोहे की रॉड, डंडों, लात-घूसों से मारते रहे। जांच अधिकारी मनदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बलटाना तक पहुंचे आरोपी
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अपनी जान बचाने के लिए कार के अंदर जाकर छिपा। आरोपियों ने कार के चारों शीशे तोड़कर उसको बाहर निकाला। इसके बाद लोहे की रॉड और लात-घूंसों से उसको पीटा। आरोपी मारपीट की वारदात के बाद भी नहीं रुके। शिकायतकर्ता के दोस्तों की गाड़ी का पीछा कर बलटाना पहुंचे और पत्थर मारकर दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस गाड़ी के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed