फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Larva found in 10 houses in Derabassi

डेराबस्सी : सेहत विभाग ने कॉलेज कॉलोनी के 90 घरों में की जांच, 10 में मिला लारवा

Fri, 04 Jun 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Larva found in 10 houses in Derabassi
डेराबस्सी। सेहत विभाग की एंटी डेंगू कंटेनर टीम की ओर से वीरवार को सिविल अस्पताल की एसएमओ डाक्टर संगीता जैन के दिशानिर्देशों पर शहर की कॉलेज कालोनी का सर्वे किया गया। इस दौरान टीम ने यहां के 90 घरों में जाकर डेंगू के लारवे की पहचान के लिए सर्वे किया, जिसमें 10 घरों में डेंगू का लारवा पाया गया। इस मौके पर डॉ. जैन ने बताया कि यह लारवा लोगों के घरों में रखे कूलरों के पानी में से मिला है। सेहत विभाग की टीम ने इस लारवे को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों जहां कोरोना से बचना हमारी निजी जिम्मेदारी है, वहीं डेंगू से बचना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब डेंगू के पनपने का मौसम शुरू हो गया है, जिस कारण हमें सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते कहा कि हरेक हफ्ते में एक बारी कूलरों को अच्छी तरह साफ कर सुखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने घरों के आस आसपास पानी को एकत्रित न होने दिया जाए। घरों की छत पर रखी टंकी के टूटे ढ़क्कन ठीक करा लिए जाएं। जिससे डेंगू के मच्छर पैदा न हो पाएं। फ्रिजों की वेस्ट ट्रे को साफ किया जाए, टायर, टूटे बर्तन आदि को छतों से उतार लिया जाए, जिससे बारिश होने से पहले पानी छतों पर इकट्ठा न हो सके। घरों में मच्छरों को रोकने के लिए मच्छर भगाने वाले साधनों का इस्तेमाल किया जाए। घरों में दिन के समय मच्छरों को भगाने के लिए आल आउट मशीनें चालू रखनी चाहिए, क्योंकि डेंगू का मच्छर दिन के समय ही काटता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेंगू व मलेरिया का इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होता है। इसलिए बुखार होने की सूरत में खून की जांच जरूर करवाई जाए। इस मौके पर टीम का नेतृत्व रजिंद्र सिंह हेल्थ इंस्पेक्टर कर रहे थे।
विज्ञापन

गोविंद विहार के चार घरों में मिला लारवा
जीरकपुर। स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम ने वीरवार को गोविंद विहार में सर्वे किया। इस दौरान टीम ने कॉलोनी के 200 घरों में वाटर कूलर और कंटेनरों की जांच की। इनमें से चार घरों में लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वहां एंटी लारवा मेडिसिन का छिड़काव करवा दिया गया है। वहीं जिन घरों में लारवा मिला है उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया। हेल्थ इंस्पेक्टर लखविंदर पाल सिंह ने बताया कि रोजाना मलेरिया विंग की टीम कॉलोनी वाइज लोगों के घरों में वाटर कूलर और कंटेनरों की चेकिंग कर रही है। जिससे डेूंगू का लारवा पैदा होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed