फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   jaam, traffic jaam, traffic jaam on highway, jaam on chandigarh ambala highway, mohali, zirakpur

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर 4 किमी. लंबा जाम, वाहन चालक परेशान

Tue, 05 Jul 2016 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 05 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
jaam, traffic jaam, traffic jaam on highway, jaam on chandigarh ambala highway, mohali, zirakpur
लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर घग्गर नदी पर बने पुराने पुल की स्पैन धंसने से दूसरे दिन भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण मैकडोनाल्ड रेस्तरां से डेराबस्सी रेलवे ओवरब्रिज तक करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। वाहन चालकों को पांच मिनट का सफर तय करने में घंटों लग गए। दूसरी ओर पुल को खराब होने के दूसरे दिन भी अभी तक उसकी मरम्मत नहीं शुरू हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ -अंबाला हाईवे पर स्थित घग्गर पुल रविवार को धंसने के कारण पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इस पुल का भांखरपुर की ओर से तीसरे व चौथे स्पैन के बीच एक्सपेंशन ज्वांइट समेत चौथा स्पैन डैमेज हो गया है। इस कारण डेराबस्सी रेलवे ओवरब्रिज से लेकर से मैकडोनाल्ड तक हाईवे स्ट्रेच पार करने में राहगीरों को भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोगों को जाम से बचाने के लिए पुलिस द्वारा किए गए वैकल्पिक प्रबंध भी नकारा साबित हो रहे हैं। चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहा ट्रैफिक घग्गर पर थ्रीलेन पुल पार करते ही सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है, जबकि अंबाला की ओर जाने वालों को मैक-डी चौक से थ्रीलेन घग्गर पुल पर डायवर्ट किया गया है। इस ट्रैफिक के लिए थ्रीलेन पुल की एक लेन मुहैया कराई गई है जो भांखरपुर चौक से पहले डिवाइडर तोड़कर बनाई गई जगह से सही लेन में वापस आ जाता है। यही ट्रैफिक सबसे अधिक जाम का शिकार है। इसमें रोजाना कई एंबुलेंस, वीवीआईपी गाड़ियों, स्कूली बसें समेत सैकड़ों राहगीर जाम का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों का आरोप है कि हाईवेज एवं ट्रैफिक पुलिस की मिस मैनेजमेंट के कारण जाम कई गुना अधिक बढ़ गया है। अंबाला से आने वाले ट्रैफिक के लिए दो लेन मौजूद हैं, जबकि चंडीगढ़ से आ रहे वाहनों के लिए घग्गर पुल पर केवल एक लेन छोड़ी गई है। राहत के लिए पुराने टूलेन की एक लेन पर ट्रैफिक चलाया जा सकता है।

दिल्ली से बुलाए गए इंजीनियर
नेशनल हाइवेज के प्रोजक्ट डायरेक्टर ओसी माथुर ने कहा कि सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी ने दिल्ली से इंजीनियर बुलाए है। जो सोमवार देर शाम तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद सोमवार शाम से ही या मंगलवार सुबह से मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि एक या दो दिन में पुल की मरम्मत करके चालू कर दिया जाएगा। वहीं, जीएमआर कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि पुराने पुल पर अगर एक लेन में यातायात चालू किया जाता है तो दूसरी लेन के एक्सपेंशन ज्वाइंट को भी खतरा हो सकता है। इस कारण इसे पूरी तरह से बंद किया गया है। उन्होंने दावा किया कि वाहन चालकों को दिक्कत न आए इसके लिए वैकल्पिक प्रबंध किए गए है।

पुराने पुल से निकाली एंबुलेंस
ट्रैफिक पुलिस व जीएमआर कंपनी ने जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए देर शाम दोपहिया वाहन चालकों व आपातकालीन स्थिति में मरीजों को ले जाने वाले वाहनों व एंबुलेंस को पुराने पुल से निकाला जा रहा था। वहीं, पुल से निकलने के बाद एंबुलेंस के लिए विशेष प्रबंध नहीं गए हैं। इस कारण पुल पार करने के बाद एंबुलेंस जाम में फंस जाती है।

ट्रैफिक पुलिस ने बदला रूट
जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एयरो सिटी से यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। इसके बावजूद समस्या का हल नहीं हो रहा था। करीब चार किलोमीटर के क्षेत्र में जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर कतारें लगी हुई थी। वाहन चालकों को पांच मिनट का सफर तय करने में घंटों परेशान होना पड़ रहा था।


चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को आ रही ज्यादा दिक्कत
जानकारी के अनुसार अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को दो लाइनों में निकाला जा रहा था। जबकि चंडीगढ़ से अंबाला की ओर जाने वाले वाहनों को एक लेन में निकाला जा रहा था। इस कारण इस साइट के वाहन चालकों को ज्यादा देर जाम में परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed