फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Instead of parachute, the local leader should be fielded in the electoral fray

पैराशूट से नहीं बल्कि स्थानीय नेता को उतारा जाए चुनावी मैदान में

Tue, 28 Dec 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Instead of parachute, the local leader should be fielded in the electoral fray
मोहाली। वीआईपी विधानसभा हलका मोहाली में इस बार स्थानीय उम्मीदवारों में ही टक्कर होने के आसार हैं। क्योंकि तकरीबन सभी राजनीतिक पार्टियां स्थानीय नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल की मोहाली इकाई ने भी पार्टी हाईकमान से मांग रखी है कि हलके में पैराशूट से नहीं, बल्कि स्थानीय नेता को ही उतारा जाए। जिससे पार्टी को उसका फायदा मिल पाए। साथ ही लोग उस नेता से सीधे जुड़ पाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को शिरोमणि अकाली दल की मोहाली इकाई की एक आपात बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर काफी मंथन चला और जिले में नए बन रहे प्रत्येक समीकरण पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान अधिकतर नेताओं का कहना था कि पिछले विधानसभा के दो चुनावों में पार्टी को मोहाली हलके से जीत नहीं मिल पाई है। इसके पीछे की वजह हमेशा ही स्थानीय नेताओं को दर किनार कर पैराशूट से उम्मीदवार उतारना रही है। ऐसे में आखिरी समय में आकर पार्टी पूरी तरह से बिखर जाती है। साथ ही इसका सीधा फायदा विरोधी गुट को मिल जाता है। ऐसे में इस बार यह गलती नहीं दोहराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

इस संबंध में नेताओं ने अपनी बात पार्टी हाईकमान के सामने रखने की भी बात कही है। पार्टी के जिला प्रधान कमजलीत सिंह रूबी ने कहा कि पार्टी की बैठक हुई थी और इसमें कई मुद्दों पर मंथन किया गया। बता दें कि बसपा और शिअद में कुछ समय पहले समझौता हुआ था। उस समय मोहाली सीट बसपा के खाते में चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐेसे रहे नतीजे
मोहाली विधानसभा हलका खरड़ से टूटकर 2012 में बनाया गया था। इस दौरान हुए चुनाव में सभी पार्टियों ने स्थानीय नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि शिअद ने पैराशूट से चुनावी मैदान में वरिष्ठ नेता बलवंत सिंह रामूवालिया को उतारा था। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा था। चुनाव में उन्हें केवल 38971 मत ही मिले थे, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू 66844 मत लेकर विजयी रहे थे। इसके बाद साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही थी। उस समय भी शिअद ने मोहाली के पूर्व डीसी एवं वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींढ़सा के दामाद टीपीएस सिद्धू को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं, इस दौरान पहली बार आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव लड़ा था। चुनाव में 47 फीसदी से अधिक मत लेकर कांग्रेस के उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू विजयी रहे थे। जबकि आप के नरिंदर सिंह शेरगिल 27.9 फीसदी मतों के साथ दूसरे और शिअद उम्मीदवार 21 फीसदी मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।

पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के आप में शामिल होने से गर्माई राजनीति
नगर निगम के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने सोमवार को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उनके पार्टी ज्वाइन करने से इलाके की राजनीति गर्माई हुई है। चर्चा है कि वह आम आदमी पार्टी के मोहाली से उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि पार्टी ने अभी तक एलान नहीं किया। सूत्रों की मानें तो पार्टी हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। पार्टी की ओर से आने वाले कुछ दिनों में एलान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed