{"_id":"5e0a504f8ebc3e88195bb761","slug":"himachal-s-shreya-became-miss-and-rajasthan-s-jagriti-became-mrs-india-mohali-news-pkl3615971129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की श्रेया मिस और राजस्थान की जागृति बनीं मिसेज इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की श्रेया मिस और राजस्थान की जागृति बनीं मिसेज इंडिया
Tue, 31 Dec 2019 04:53 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल जागृति व फर्स्ट रनरअप हेमा व दूसरी तस्वीर में छात्रा शताक्षी।
साईं प्रोडक्शन एंड डीआर सीरीज ने मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2019 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया। रविवार को शहर के एक निजी रिजार्ट में आयोजित प्रोग्राम में बॉलीवुड एवं हिमाचल के गायक संजीव दीक्षित और मशहूर पंजाबी गायक गैरी बेनीपाल विशेषतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
इस दौरान हुए मुकाबलों में श्रेया को मिस और जागृति को मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2019 के खिताब के लिए चुना गया। शो के आयोजक देव शर्मा ने बताया कि उनकी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के लिए राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एवं चंडीगढ़ आदि राज्यों से युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया। फर्स्ट रनरअप के लिए टीना को मिस और हेमा को मिसेज, सेकेंड रनरअप के लिए राधिका को मिस और गरिमा को मिसेज इंडियन इंटरनेशनल चुना गया। इन्हें मुख्यातिथि ने विशेष रूप से सम्मानित किया।
विज्ञापन
शताक्षी को जीता ‘मिस ब्यूटीफुल आइज’ का खिताब, अब करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित हौम्योपेथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की छात्रा शताक्षी आर्या ने मिस ब्यूटीफुल आइज का खिताब जीता है। यह खिताब उन्हें नोएडा में दवा इंडिया की ओर से आयोजित ‘मिस साउथ एशिया वर्ल्ड 2020’ कार्यक्रम में दिया गया। इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से शताक्षी ने खुद को साबित किया। अब वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संदीप पुरी ने कहा कि वह केवल बच्चों को शिक्षा देने पर ही ध्यान नहीं देते बल्कि बच्चों के पूरे विकास पर ध्यान देते हैं।
विज्ञापन