फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High speed car driver took the life of a bicyclist, police caught the accused after 4 km chase

तेज रफ्तार कार चालक ने ली साइकिल सवार की जान, पुलिस ने 4 किमी पीछा कर आरोपी पकड़ा

Sun, 07 Jun 2020 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 07 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
High speed car driver took the life of a bicyclist, police caught the accused after 4 km chase
सांकेतिक तस्वीर।

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में एक तेज रफ्तार कार चालक ने साइकिल सवार एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नशे में धुत था। इसके बाद उन्होंने हादसे की सूचना पीसीआर पार्टी को दी तो पुलिस ने करीब 4 किलोमीटर पीछा करके आरोपी कार चालक को दबोच लिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 40 साल के नन्हें लाल निवासी मदनपुर के रूप में हुई है। जबकि आरोपी कार चालक दानिंदर सिंह निवासी अंसल प्लाजा खरड़ निवासी है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- ‘मोम की गुड़िया’ के हीरो रवि चोपड़ा जूझ रहे कैंसर से, आर्थिक हालात खराब, सोनू सूद से मांगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक साइकिल सवार नन्हें लाल इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता था। शनिवार की शाम जिस दौरान वह अपने काम से वापस लौट रहा था तो इसी दौरान ब्रीजा कार चालक ने अचानक उसे पीछे से हिट कर दिया और सड़क पर गिरते ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। तभी लोगों की सूचना पर पीसीआर पार्टी ने कार सवार का पीछा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को चार किलोमीटर बाद फेज-4 में प्रेस क्लब के पास से दबोच लिया।

 

इस दौरान जब पुलिस ने आरोपी को कार से नीचे उतारा तो उस समय भी वह नशे में लग रहा था। हालांकि पुलिस वालों का कहना था कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आरोपी का मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा रहा है और उस पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जल्द बनने चाहिए साइकिल ट्रैक
बता दें कि इससे पहले भी शहर में साइकिल ट्रैक न होने के कारण इस तरह के हादसे हो चुके हैं। अगर आज साइकिल ट्रैक बना होता तो नन्हें लाल की जान बच सकती थी। शहर के लोग लंबे समय से नगर निगम से मांग कर रहे है कि शहर में साइकिल ट्रैक बनाए जाएं, जिससे चंडीगढ़ और पंचकूला की तरह ही लोग साइकिल ट्रैक पर बिना खतरे के साइकिल से आ-जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed