फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   OBC Morcha should strengthen the organization at the booth level: Nayab

ओबीसी मोर्चा बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करे : नायब

विज्ञापन
मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में दायित्व केवल पद नहीं बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति जिम्मेदारी है। संगठन की मजबूती करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और राष्ट्रसेवा के संकल्प का परिणाम है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला स्थित पंचकमल में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सेन के दायित्व ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने की। मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार तथा ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सुनील सेन को शुभकामनाएं देते हुए सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार और संगठन दोनों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां कम, वहां हम के संकल्प पर जोर


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि ओबीसी मोर्चा जहां कम, वहां हम के संकल्प के साथ हर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करे। उन्होंने बूथ स्तर पर ओबीसी कार्यकर्ताओं के साथ पंचों, सरपंचों, पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने, मेडिकल व डेंटल शिक्षा में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक औजार, ऋण व बाजार से जोड़कर उनके हुनर को रोजगार और आय बढ़ाने का माध्यम बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed