फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health department investigated dengue larvae in Lohgarh

स्वास्थ्य विभाग ने लोहगढ़ में की डेंगू के लारवे की जांच

Sun, 03 Apr 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health department investigated dengue larvae in Lohgarh
स्वास्थ्य विभाग ने लोहगढ़ में की डेंगू के लारवे की जांच
विज्ञापन

- टीम ने 90 घरों में की चेकिंग, तीन घरों में मिला डेंगू का लारवा
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। गर्मी बढ़ते ही डेंगू की बीमारी फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से लोहगढ़ क्षेत्र में 90 घरों में जाकर चेकिंग की गई। इस दौरान तीन घरों में डेंगू का लारवा मिला, जिसे विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से लोगों को डेंगू की बीमारी के प्रति सचेत करने के लिए जागरूक भी किया गया।
इस संबंधी सेहत विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे लखविंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में डेंगू का खतरा पैदा हो जाता है। इसके चलते विभाग की ओर से पहले ही लोगों को जागरूक करने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत वह अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों के घरों में डेंगू के लारवे की जांच करते हैं। उन्होंने कहा कि जहां लारवा मिल जाता है, उसको मौके पर ही नष्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि डेंगू का लारवा साफ पानी में पैदा होता है जिसको पैदा होने से रोकने के लिए साफ पानी को स्टोर करने के लिए खुला न छोड़ा जाए। बल्कि जहां-जहां पानी एकत्रित होने के सोर्स हैं उनकी समय रहते सफाई करना काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैपशन-सेहत विभाग की टीम लोहगढ़ क्षेत्र का दौरा करती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed