फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gurdit Pura Sarpanch accused of cutting down trees at less than fixed price

गुरदित पुरा सरपंच पर तय कीमत से कम पर पेड़ कटवाने का आरोप

Wed, 04 Mar 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gurdit Pura Sarpanch accused of cutting down trees at less than fixed price
लांडरां/बनूड़। गांव गुरदित पुरा नतियां निवासी गुरदियाल सिंह ने पंचायत विभाग के डायरेक्टर को लिखित शिकायत भेजकर गांव के सरपंच पर पंचायती जमीन और शमशान घाट में कटवाए पेड़ों को तय कीमत से कम रेट पर बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव के शमशान घाट के बीच पेड़ों को आम इजलास की मंजूरी के बगैर कटाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि पेड़ों को काटते समय और भी अनियमितताएं पाई गई हैं। पेड़ों पर नंबर तक नहीं लगाए गए थे। इन पेड़ों की पहले एक लाख 11 हजार 586 रुपये कीमत निर्धारित की गई थी। सरपंच ने मिलीभगत करके तीन-चार बोलियां रद्द करवाकर कीमत घटाकर पेड़ों को 62,500 रुपये में बेचा है। गुरदियाल सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि पेड़ों की बोली से पहले किसी भी पंजाबी के अखबार में इश्तहार नहीं दिया जो नियम के अनुसार देना पड़ता है। इस संबंधी मामले की जांच व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

नियमानुुसार कटवाए पेड़ : सरपंच
गांव गुरदित पुरा के सरपंच हरदेव सिंह ने सभी आरोपों को अस्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित कीमत के लिए बोली नहीं हुई। इस संबंधी चार बार बोली रद्द भी करनी पड़ी। पंचायत ने आखिरी बोली 70 हजार रुपये रखी थी। परंतु किसी ने भी बोली नहीं लगाई। इसके उपरांत विभागीय अधिकारियों से बात करके पेड़ों को 62500 रुपये में कटवाया गया। बोली संबंधी मुनादी करवाई गई थी। कटवाए गए पेड़ों में ज्यादातर सूखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed