{"_id":"68054470a36ad23f090eaa86","slug":"gmadas-eyes-are-fixed-on-group-housing-societies-mohali-news-c-71-1-mli1005-128119-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी पर टिकीं गमाडा की नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी पर टिकीं गमाडा की नजरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। अब गमाडा की नजरें छह ग्रुप हाउसिंग साइट्स की ई-आक्शन पर टिकी हैं। यह ई-ऑक्शन 13 अप्रैल को शुरू हो चुकी है। यह 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। गमाडा ने इन छह साइट्स के लिए कुल 1,214.52 करोड़ रुपये का आरक्षित मूल्य रखा है। नीलामी पूरी तरह से सफल रही तो गमाडा को 2,000 करोड़ तक की राशि मिलने की आशा है।
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 48.72 एकड़ जमीन की ई-ऑक्शन शुरू की है। यह वास्तव में पहले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए रखी गई थी। अब इसे गमाडा ने मोहाली में आवासीय ग्रुप हाउसिंग साइट्स में बदल दिया है। पंजाब सरकार ने फरवरी में राज्यभर में ई-ऑक्शन के माध्यम से कई हाउसिंग सोसाइटियों में ईडब्ल्यूएस भूमि के बिखरे हुए हिस्सों को बेचने की नीति को मंजूरी दी थी।
इसमें यह भी दावा किया है कि सरकार गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए ईडब्ल्यूएस आवास बनाने के लिए राज्य में कुल 1,500 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी। इन ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में सबसे उच्चतम आरक्षित मूल्य की सोसाइटी मोहाली हिल्स है, जो कि सेक्टर-110 में है। इसका आरक्षित मूल्य 463.93 करोड़ रुपये है। यह ग्रुप हाउसिंग साइट जो 18.62 एकड़ में है। वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-99 में वेव एस्टेट में 8.71 एकड़ में फैली एक अन्य ग्रुप हाउसिंग साइट का आरक्षित मूल्य 217.15 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इसके साथ ही गमाडा ने सेक्टर-99 के वेव एस्टेट में स्थित 3.52 एकड़ जमीन को भी नीलामी में शामिल किया है। इसका आरक्षित मूल्य 87.79 करोड़ रुपये है। वहीं, पर्ल्स सिटी में भी 4.98 एकड़ में फैले एक ग्रुप हाउसिंग साइट (आरक्षित मूल्य 124.20 करोड़ रुपये) को भी ई-आक्शन में शामिल किया गया है। इसके साथ 4.97 एकड़ में फैले एक अन्य साइट जिसका आरक्षित मूल्य 123.97 करोड़ रुपये है। उसका भागीदारी शुल्क दो करोड़ रुपये है। इसको भी ई-नीलामी में शामिल किया गया है।