{"_id":"6907c5e9db393696030a915e","slug":"gmada-resolved-over-1000-pending-cases-mohali-news-c-71-1-spkl1025-135189-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गमाडा ने एक हजार से अधिक लंबित केसों का किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गमाडा ने एक हजार से अधिक लंबित केसों का किया निपटारा
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा में बड़ी संख्या में लंबित पड़े आवेदनों को निपटाने के लिए इस सप्ताहांत दो दिवसीय विशेष कैंप लगाया गया। इस कैंप के दौरान, एस्टेट ऑफिस, प्लानिंग विंग और लेखा शाखा सहित विभिन्न विभागों के एक हजार से अधिक केसों का निपटारा किया। आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि यह कैंप आम जनता और हितधारकों के लंबित कार्यों को खत्म करने के लिए लगाया गया था। कैंप में वर्षों से लंबित काम कराने आए आवेदकों ने खुशी व्यक्त की।
संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि छुट्टी वाले दिन (शनिवार और रविवार) कैंप आयोजित करना एक राहत भरा कदम है, क्योंकि कार्य दिवसों में दफ्तरों के चक्कर लगाने और निजी व्यस्तताओं के कारण वे अपने कार्यों के लिए गमाडा कार्यालय नहीं आ पा रहे थे। गमाडा की मुख्य प्रशासक साक्षी साहनी ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देशों के अनुसार लंबित केसों को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से यह कैंप लगाया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में आवश्यकतानुसार ऐसे और कैंप आयोजित किए जाएंगे।
हालांकि, अब अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि सेवाओं की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो, जिसके लिए विभिन्न शाखाओं के कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी। कैंप के दौरान एस्टेट अफसर (हाउसिंग), एस्टेट अफसर (प्लॉट), और इंजीनियरिंग विंग सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।