फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Give anti-polio medicine to the newborn too

नवजात को भी जरूर पिलाएं पोलियोरोधी दवा

Mon, 28 Jun 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Give anti-polio medicine to the newborn too
मोहाली। राज्य में पोलियो की बीमारी को खत्म करने के लिए पांच साल तक 5,60,000 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। यह जानकारी रविवार को पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। वह गांव सोहाना में तीन दिन चलने वाली राज्यस्तरीय पल्स पोलियो मुहिम का आगाज करने के लिए पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

इस मौके उन्होंने बताया कि यह स्पेशल मुहिम केवल प्रवासी आबादी के लिए चलाई गई है। इसमें जोखिम वाले क्षेत्र, भट्ठे, निर्माण स्थान, झुग्गियां, डेरे आदि कवर किए जाएंगे। पूरे राज्य में सेहत विभाग द्वारा 4180 टीमों को उक्त स्थानों पर भेजकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। वहीं 802 सुपरवाइजर पूरी मुहिम की निगरानी करेंगे, ताकि कोई भी बच्चा दवा से छूट न आए। देश पहले ही पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन देश में पोलियो के संपूर्ण खात्मे के लिए टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने बताया कि पंजाब में आखिरी पोलियो का केस साल 2009 में लुधियाना में आया था। उन्होंने बताया कि बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने देखा गया है कि जिन बच्चों की पूरी वैक्सीनेशन होती है, वे अक्सर कम बीमार होते हैं। उनमें कुपोषण की संभावना कम रहती है। उन्होंने राज्यों को पोलियोमुक्त बनाने के लिए काम करने वाले हेल्थ वर्करों, फ्रंटलाइन कर्मचारियों व सेहत कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सभी बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं, भले ही उनका जन्म कुछ ही समय पहले क्यों न हुुआ हो। इसके अलावा सर्द, जुकाम, दस्त या किसी भी बीमारी से पीड़ित क्यों न हो, पोलियो की दवा पिलाने से उन्हें कोई नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छली कलां, डायरेक्टर सेहत सेवाएं डॉ. आदेश कंग, स्टेट टीकाकरण अधिकारी डॉ. बलविंदर कौर, डब्ल्यूएचओ डॉ. विकास गुप्ता, सहायक सिविल सर्जन मोहाली डॉ. रेणु सिंह, डॉ. सुरिंदर पाल कौर, स्टेट मीडिया अफसर गुरमीत सिंह राणा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed