{"_id":"6aa317a2a07385e77a0980af","slug":"illegal-encroachment-on-green-area-in-baltana-locked-off-with-iron-rods-posing-a-risk-of-electric-shock-mohali-news-c-71-1-mli1017-146847-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बलटाना में ग्रीन एरिया पर अवैध कब्जा, लोहे की रॉड लगाकर लगाया ताला, करंट लगने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बलटाना में ग्रीन एरिया पर अवैध कब्जा, लोहे की रॉड लगाकर लगाया ताला, करंट लगने का खतरा
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के सदाशिव एनक्लेव में एक ग्रीन एरिया पर अवैध कब्जा सामने आया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बुधवार को एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड लगाकर ग्रीन एरिया को वेल्डिंग कर ताला लगा दिया। निवासियों ने मीटर बॉक्स के पास रॉड लगाने से बच्चों को करंट लगने और जलभराव की आशंका जताई है। यह ग्रीन एरिया नाले के किनारे स्थित है। स्थानीय लोग इसे शादी-विवाह और बच्चों के खेलने के लिए इस्तेमाल करते थे। निवासियों के अनुसार, लोहे की रॉड मीटर बॉक्स के ठीक साथ लगाई गई है। इससे शाम को खेलने वाले बच्चों को करंट लगने का खतरा है। क्षेत्रवासियों ने तुरंत नगर परिषद के अधिकारियों से शिकायत की है। वार्ड नंबर पांच के पार्षद करमजीत चौहान सहित अन्य निवासियों ने बताया कि नाले के किनारे निर्माण से प्राकृतिक जल प्रवाह बाधित हो सकता है।
इससे बारिश में जलभराव, गंदे पानी की निकासी और मच्छरों की समस्या बढ़ सकती है। निवासियों ने नगर परिषद से मौके की पैमाइश और सर्वे की मांग की है। उन्होंने अवैध पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की अपील की। कब्जे की शिकायत नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी को मिली। शिकायत के बाद नगर परिषद की अधिकारी काजल नगर परिषद की टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। काजल ने बताया कि इस मामले में पहले भी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। बुधवार को दोबारा शिकायत मिलने पर टीम ने फिर से निरीक्षण किया। काजल ने बताया कि संबंधित दूसरे पक्ष को दावे से संबंधित दस्तावेज पेश करने का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए तो मौके पर लगा ताला खोल दिया जाएगा। साथ ही लोहे की रॉड लगाकर किए गए कब्जे को भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी। निवासियों ने निर्माण स्थल की तस्वीरें और पूर्व में दी गई शिकायत की प्रति भी नगर परिषद को सौंपने की बात कही है।