फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gas-oil supply restored from BPCL Laldu depot, supplies sent to Punjab-Haryana and Himachal.

Mohali News: बीपीसीएल लालड़ू डिपो से गैस-तेल की आपूर्ति बहाल, पंजाब-हरियाणा और हिमाचल भेजी सप्लाई

Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gas-oil supply restored from BPCL Laldu depot, supplies sent to Punjab-Haryana and Himachal.
लालड़ू/मोहाली। भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड (बीपीसीएल) के लालड़ू प्लांट से तेल और रसोई गैस की आपूर्ति फिर से शुरू हो गई। डीसी आशिका जैन ने बताया कि टैंकर ऑपरेटरों की हड़ताल से उत्पन्न बाधा को दूर करने के लिए जिला प्रशासन सुबह से ही बातचीत में लगा था। डेराबस्सी के एसडीएम हिमांशु गुप्ता, एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह और एएसपी डेराबस्सी दर्पण आहलूवालिया सक्रिय रूप से टैंकर ऑपरेटरों को जिले में परिचालन शुरू करने के लिए मना रहे थे। अंत में टैंकर ऑपरेटर जिला प्रशासन से सहमत हुए और तेल और एलपीजी परिवहन के लिए मान गए, हालांकि ट्रक नहीं चलेंगे और हड़ताल जारी रहेगी। डीसी ने कहा कि यह डिपो पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार और रोहतक में भी सप्लाई करता है। लोगों को तेल एवं रसोई गैस की कोई कमी नहीं होने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिले में ईंधन, रसोई गैस, दूध और दवा की आपूर्ति में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। लोगों से इन आवश्यक वस्तुओं के अनावश्यक भंडारण के पीछे न भागने की अपील करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें पेट्रोल पंपों पर अराजकता जैसी स्थिति पैदा नहीं करनी चाहिए। संवाद/ब्यूरो
विज्ञापन


फोर व्हीलर टेंपो यूनियन ने केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

डेराबस्सी। बरवाला रोड पर सतीथ फोर व्हीलर टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों व संचालकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हड़ताल कर रोष प्रदर्शन किया। मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के खिलाफ धरना देकर सरकार से बिल वापस लेने की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पारित बिल वापस नहीं लिया तो वे सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन


लोगों ने बोतल, कैनी, ड्रमों में भरवाया पेट्रोलडेराबस्सी। ट्रांसपोर्ट हड़ताल की वजह से पंपों पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद हो गई। इसके चलते पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल भराने वालों की कतारें लग गईं। लोग वाहनों के अलावा ड्रम, कैनी, बोतल में भी पेट्रोल-डीजल भरवाकर ले जाते दिखाई दिए। डेराबस्सी के पेट्रोल पंप पर सुबह से शाम तक वाहनों की भीड़ लगी रही। दोपहर होते-होते कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा : डीसी
मोहाली। ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने आम लोगों को आश्वासन दिया है कि स्थिति नियंत्रण में है और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। डीसी आशिका जैन ने भी अपील की है कि अनावश्यक भंडारण करके पेट्रोल डीजल की कमी पैदा न की जाए। मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिले में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसपोर्ट यूनियनों और तेल कंपनियों के सेल्स मैनेजरों के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि जिले में सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि एलपीजी और दवाइयों जैसी अन्य आवश्यक वस्तुओं की भी आपूर्ति बाधित नहीं होगी। अफवाहों के जरिए दहशत फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिला पुलिस से भी पेट्रोल पंपों पर गश्त बढ़ाने का आग्रह किया गया है ताकि अशांति जैसी स्थिति उत्पन्न न हो और कानून व्यवस्था कायम रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए पर्याप्त स्टॉक रिजर्व रखा गया है। संवाद


हड़ताल पर बैठे चालकों ने एसडीएम डेराबस्सी को सौंपा मांगपत्र
लालड़ू। केंद्र सरकार द्वारा संशोधित कानून हिट एंड रन को लेकर कॉमर्शियल वाहन ऑपरेटर्स व चालकों की देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भारत गैस प्लांट की ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर एकता यूनियन ने चालकों के समर्थन से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित आलमगीर मोड़ पर ट्रैफिक जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने हड़तालियों को समझा-बुझाकर 20 मिनट में जाम खुलवा दिया। यूनियन की ओर से एएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया और बाद में डेराबस्सी एसडीएम डॉ. हिमांशु गुप्ता को मांगपत्र भी सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed