फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   96 Covid-19 positive cases reported in Mohali of Punjab

अच्छी खबर : मोहाली में कोरोना संक्रमित होने वाले कम और ठीक हो रहे ज्यादा

Mon, 23 Nov 2020 01:24 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Mon, 23 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
96 Covid-19 positive cases reported in Mohali of Punjab
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

मोहाली में रविवार को कोरोना से पीड़ित किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। वहीं, कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की अपेक्षा ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी अधिक रही। ऐसा करीब दो हफ्तों के बाद देखने को मिला है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की है कि अब लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। जब तक कोरोना की वैक्सीन तैयार नहीं होती, तब तक लोगों को मास्क पहनना होगा, सामाजिक दूरी रखनी होगी और नियमित हाथ धोने होंगे। इसके अलावा खाने-पीने पर भी पूरी तरह से ध्यान देना होगा।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक रविवार को जिला मोहाली में कोरोना के 96 संक्रमित लोग सामने आए हैं। जबकि 116 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। इस दौरान बनूड़ एरिया में एक, खरड़ में 17, कुराली में दो और मोहाली शहर में 76 केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मोहाली जिले में अब तक कुल 14396 केस सामने आए हैं। इनमें से 12885 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 266 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अब जिले में 1245 सक्रिय केस हैं।

जिले में बढ़ाई जा रही है कोरोना टेस्टिंग
जानकारी के मुताबिक कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से टेस्टिंग बढ़ाने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं लोगों के घरों के पास ही टेस्टिंग की सुविधा दी जा रही है। इंडस्ट्रियल एरिया समेत अन्य एरिया में मोबाइल वैन चलाई जा रही है।

 

इसके साथ ही अगर कोई एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित आता है तो उसके करीब 15 संपर्क वाले लोगों पर नजर रखी जाती है। उनके सैंपल आदि लिए जाते हैं। सरकारी दफ्तरों और पब्लिक डीलिंग वाले ऑफिसों में टेस्टिंग बढ़ाई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed