{"_id":"5e5ebad08ebc3eebbb552729","slug":"entry-of-trucks-not-stopping-despite-the-ban-mohali-news-pkl3685022194","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद नहीं रुक रही ट्रकों की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद नहीं रुक रही ट्रकों की एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। जीरकपुर के आवासीय क्षेत्र में एकबार फिर से भारी वाहनों की एंट्री शुरू हो गई है। जीरकपुर में एंट्री करने वाले भारी वाहन बेधड़क आवासीय क्षेत्रों से गुजर रहे हैं। जीरकपुर के विधायक एनके शर्मा ने इस संबंधी नगर काउंसिल के प्रस्ताव को पास किया था।
प्रस्ताव में जीरकपुर के कई आवासीय क्षेत्रों में भारी वाहनों की एंट्री न करने संबंधी बोर्ड भी लगाए गए और कुछ समय तक भारी वाहनों को रोकने के लिए यहां पुलिसकर्मी भी नियुक्त किए। परंतु समय बीतने के साथ ढील बढ़ती गई और अब हालात ये हैं कि यहां बेधड़क भारी वाहन चल रहे हैं।
जीरकपुर स्थित बलटाना में 26 दिसंबर 2014 में गिल कालोनी में एक्सीडेंट हुआ था। यह एक्सीडेंट बलटाना में ट्रक के पटलने के कारण हुआ था। इस एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत हो गई थी और उसके बाद नगर काउंसिल में भारी वाहनों की एंट्री बैन करने को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया। जिसके बाद यहां भारी वाहनों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन
रोजाना गुजरते हैं करीब 50 ट्रक
बलटाना निवासी साहिल वारसी ने बताया कि यहां से करीब 50 ट्रक रोजाना गुजरते हैं। इसकी वजह से यहां गड्ढे भी पड़ चुके हैं। इससे लोगों के लिए खतरा पैदा हो रहा है। नगर काउंसिल को इस संबंधी सख्त कदम उठाने चाहिए।
कोट्स
हमने तो इस मामले को लेकर प्रस्ताव पास कर दिया था। इसके कुछ समय तक यहां भारी वाहनों की एंट्री भी भी बंद रही थी। इसके लिए यहां नो एंट्री के बोर्ड भी लगाए हुए थे।
-एनके शर्मा, विधायक, हलका डेराबस्सी।
इस मामले संबंधी हम पुलिस को एक बार फिर से पत्र लिखेंगे। इसमें यदि आवासीय इलाकों में ट्रक घुसते हैं तो उनके चालकों के ऊपर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
-मनवीर गिल, ईओ, जीरकपुर नगर काउंसिल।