{"_id":"5e90de518ebc3e7696670a7f","slug":"entry-closed-in-haryana-due-to-derabassi-mohali-news-pkl3720590189","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना हॉटस्पॉट बन रहे डेराबस्सी से हरियाणा में इंट्री हुई बंद, मिल चुके हैं 34 संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना हॉटस्पॉट बन रहे डेराबस्सी से हरियाणा में इंट्री हुई बंद, मिल चुके हैं 34 संक्रमित मरीज
Sat, 11 Apr 2020 12:41 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, डेराबस्सी
अमर उजाला, डेराबस्सी
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी फ्लाईओवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी के जवाहरपुर में कोरोना के 34 पॉजिटिव मामले मिलने के बाद पंजाब में तो सख्ती कर ही दी गई है। इसके साथ ही डेराबस्सी से सटे हरियाणा के ग्रामीण इलाकों की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। यहां किसी भी वाहन की एंट्री बंद कर दी गई है। सीमा पर पहरा इतना सख्त है कि पंजाब का कोई भी व्यक्ति हरियाणा में यहां से एंट्री नहीं कर सकता।
इस सख्ती का उद्देश्य है कि पंजाब का कोई भी व्यक्ति हरियाणा में न जा सके। डेराबस्सी से बरवाला की ओर जाने वाले रास्ते पर एक ओर पंजाब पुलिस का पहरा है तो दूसरी ओर हरियाणा पुलिस ने अपना नाका लगा दिया है। इससे यहां के आसपास के ग्रामीण किसी जरूरी काम से भी इधर से उधर नहीं जा सकते।
डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर में कोरोना के पेशेंट मिलने के बाद भुखड़ी गांव से एक व्यक्ति को कोरोना संदिग्ध पाया गया है। इसको देखते हुए पंजाब से जुड़े हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में सख्ती कर दी गई। बरवाला की जाने पर पंजाब से जुड़ता हरियाणा का अंतिम गांव संग्राना है, जिसमें नाका लगा दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही गांव भागसी की ओर भी नाका लगाया गया है।
यहां के निवासियों के अनुसार पुलिस यहां से दूसरी ओर नहीं जाने दे रही है। खासतौर से पंजाब की ओर से आने वालों को हरियाणा की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। गांव जवाहरपुर में मामलों को बढ़ने के बाद जीरकपुर में सख्ती ज्यादा कर दी गई है। वीआईपी रोड पर नाका लगाया गया है, तो वहीं दूसरी ओर सिंहपुरा चौक के नजदीक भी नाका लगा दिया गया है। यहां से डेराबस्सी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी नाका लगाया गया है।

जवाहरपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट
मोहाली जिले का जवाहरपुर इलाका राज्य में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। शुक्रवार को यहां से 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ गए। इसके बाद अकेले गांव जवाहरपुर में ही कोरोना के 34 मामले हो गए हैं। वहीं इसके साथ ही मोहाली जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 50 पहुंच गई है।
शुक्रवार को मोहाली में कोरोना संक्रमण के कारण दूसरी मौत की पुष्टि हो गई है। पहले नयागांव में 65 साल के बुजुर्ग की और अब खरड़ की रहने वाली बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस महिला के दाह संस्कार के दो दिन बाद उसके ब्लड सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि सेहत विभाग ने महिला का अंतिम संस्कार कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल के तहत ही किया है।