{"_id":"66f029090189f3ae81079d7e","slug":"employee-assaulted-female-salon-owner-mohali-news-c-71-1-mli1004-119810-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सैलून की महिला मालिक से कर्मचारी ने मारपीट\nपीटकर बेहोश करने और स्टाफ के सामने बेइज्जत करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सैलून की महिला मालिक से कर्मचारी ने मारपीट पीटकर बेहोश करने और स्टाफ के सामने बेइज्जत करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ईमार सेंट्रल प्लाजा सेक्टर-105 में चल रहै सैलून की महिला मालिक से वहां काम करने वाले कर्मचारी ने मारपीट की और उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया। महिला मालिक को बेइज्जत कर उसे प्रताडि़त किया गया। इस मामले में सोहाना थाना पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 126(2), 115(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान विकास कुमार निवासी मलोया चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीडि़त युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि ईमार सेंट्रल प्लाजा में उसका सैलून है। विकास कुमार उसके सैलून पर करीब डेढ़ साल से काम कर रहा था। विकास अपने काम में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था, जिस कारण सैलून मालिक ने करीब एक महीना पहले ही उसे अपना काम कहीं और देखने के लिए कह दिया था। 15 दिन से विकास काम पर नहीं आ रहा था। 18 सितंबर को सुबह सवा 9 बजे विकास कुमार का उसके मोबाइल पर व्हट्सएप मैसेज आया और उसने काम पर आने के लिए कहा। दोपहर करीब ढाई बजे विकास उसके सैलून में आया। उसने महिला मालिक से कहा कि वह उससे बात करना चाहता है, जिस पर महिला ने कहा कि वह यहीं बात करें। विकास गुस्से में आ गया और उसे जबरन खींचकर मीटिंग रूम में ले गया। वहां उसने उसे जमीन पर पटक दिया। मीटिंग रूम में विकास ने कहा कि वह नौकरी नहीं छोड़ना चाहता। पीडि़ता ने कहा कि उसका ऐसा बर्ताव देखकर उसने उसे नौकरी पर रखने से मना कर दिया, जिस पर विकास कुमार ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। गुस्से में विकास कुमार ने उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया और उसे स्टाफ के सामने बेइज्जत किया। विकास ने उसे इतना पीटा की वह बेहोश हो गई। बाद में वहां से फरार हो गया। कुछ समय बाद होश आया तो पति को मौके पर बुलाया, जिसने पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की सूचना दी। बाद में सोहाना पुलिस ने बयान दर्ज किए और विकास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।