फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to land dispute, car driver hits bike, injured

Mohali News: जमीनी विवाद की रंजिश में कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, घायल

Thu, 26 Sep 2024 12:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Due to land dispute, car driver hits bike, injured
मोहाली। सेक्टर-84 में जमीनी विवाद पर एक गुट ने दूसरे गुट के व्यक्ति को चलती बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया और उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कहने पर डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दी है। सेक्टर-84 निवासी बक्शीश सिंह ने बताया कि उसके भाई ने शामलाट की जमीन पर घर का दरवाजा खोला हुआ था। इस पर पड़ोस के एक व्यक्ति ने पुलिस में उसके भाई के खिलाफ शिकायत दे दी थी। इस पर गत मंगलवार को उसके बड़े भाई को सोहाना थाना पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ गाड़ी में ले गई। इसके बाद बक्शीश भी पुलिस की गाड़ी के पीछे अपनी मोटरसाइकिल लेकर जाने लगा, इतने में पीछे से चार व्यक्ति गाड़ी में आए जिसमें ड्राइविंग सीट पर वह व्यक्ति था जिसने उसके भाई के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने पीछे से जोर से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की वह 100 मीटर दूर तक घिसटता हुआ झाड़ियों में जा गिरा। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। बाद में वहां से गुजर रहे घायल के चचेरे भाई ने उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed