{"_id":"5f0631058ebc3e63b3766d7f","slug":"drunk-young-girl-first-jammed-on-the-highway-then-slapped-asi-mohali-news-pkl38069083","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवती ने एएसआई को मारा थप्पड़, हंगामा मचाकर बोली- बाइक सवारों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवती ने एएसआई को मारा थप्पड़, हंगामा मचाकर बोली- बाइक सवारों ने की छेड़छाड़
Thu, 09 Jul 2020 11:50 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत्त युवक युवती
- फोटो : अमर उजाला
खरड़-लांडरां रोड पर शिवालिक सिटी के नजदीक नशे में धुत्त एक एक युवक-युवती ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं उन्होंने सड़क के बीच अपनी कार खड़ी कर ट्रैफिक जाम कर दिया। इससे वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना मिलते ही सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इसके बाद पुलिस मुलाजिमों ने ट्रैफिक जाम खुलवाया और दोनों को थाने ले गई। जब देर रात पुलिस दोनों को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल ले गई तो उन्होंने वहां पर फिर से हंगामा शुरू कर दिया। उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो यहां ड्यूटी पर तैनात एएसआई भाग सिंह को सरेआम ही थप्पड़ जड़ दिए। मामला एसएचओ भगवंत सिंह तक पहुंचा तो अस्पताल से पुलिस फोर्स की मदद से दोनों युवक-युवती को पुलिस स्टेशन लाया गया। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक युवती कुराली की रहने वाली है, जबकि युवक गांव बैरमपुर भागोमाजरा का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों ने बताया कि वह देर शाम खरड़ से अपनी कार में बैरम भागोमाजरा की तरफ जा रहे थे। जब वह शिवालिक सिटी के पास पहुंचे तो बाइक सवार कुछ युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। इस पर उसके साथी युवक ने ऐसा करने से युवकों को रोका तो उन्होंने युवक से भी मारपीट की। इसके बाद बाइक सवार सभी युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
इस हादसे से गुस्से में आए युवक-युवती ने लांडरां रोड पर सड़क के बीच कार खड़ी कर जाम लगा दिया। इनका आरोप है कि पुलिस छेड़छाड़ करने वाले युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जबकि उन्हें ही परेशान किया जा रहा है और यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने पुलिस पर धक्केशाही करने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।